Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अंडरवर्ल्ड के डर से रातों-रात इंडस्ट्री छोड़कर भाग गई थी ये एक्ट्रेस, खूबसूरती में माधुरी दीक्षित और जूही चावला को भी देती थी टक्कर

90s Actress: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक तहलका मचाने वाली इस अदाकारा ने कभी माधुरी दीक्षित और जूही चावला को भी टक्कर दिया था. लेकिन अंडरवर्ल्ड की वजह से एक्ट्रेस को देश छोड़ना पड़ा और उनका करियर बर्बाद हो गया.

---विज्ञापन---

Sakshi Shivanand

90s Actress: 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का काफी प्रभाव रहा. इस दौरान कई एक्ट्रेसेस रहीं, जिनका अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ा. इनमें से कई अदाकाराओं ने डर से देश छोड़ने का भी फैसला लिया. आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत हसीना से मिलवा रहे हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक तहलका मचाने वाली इस अदाकारा की खूबसूरती आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. एक्ट्रेस ने साउथ में चिरंजीवी, ममूटी और अरविंद स्वामी जैस बड़े कलाकारों संग काम किया. वहीं बॉलीवुड में एक्ट्रेस को सुनील शेट्टी और गोविंदा संग देखा गया.

90s की मशहूर अदाकारा

हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की मशहूर अदाकारा साक्षी शिवानंद की, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी शानदार काम किया है. अपनी दिलकश अदाओं और बोल्ड किरदारों के लिए जानी जाने वाली साक्षी को ‘आपको पहले भी कहीं देखा है’ (2003) और ‘क्रोध’ (2000) जैसी शानदार फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है.

---विज्ञापन---

बड़े-बड़े स्टार्स संग किया काम

साक्षी शिवानंद ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘अन्ना वदिना’ से किया था. वहीं बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने ‘जनम कुंडली’ और ‘पापा कहते हैं’ जैसी फिल्मों से जगह बनाई थी, लेकिन 90 के दशक में उन्हें तमिल और तेलुगु फिल्मों से ज्यादा शोहरत मिली. करियर में साक्षी ने चिरंजीवी, ममूटी और अरविंद स्वामी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. सालों साउथ में काम करने बाद साक्षी ने 2000 के दशक में साउथ इंडस्ट्री से ब्रेक लिया और उन्होंने बॉलीवुड में ‘आपको पहले भी कहीं देखा है’ जैसी फिल्मों में काम किया. इस फिल्म में वो गोविंदा के साथ नजर आई थीं.

पॉपुलैरिटी बनी मुसीबत

धीरे-धीरे साक्षी की पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी, लेकिन इसी दौरान उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे और उन्हें एहसास हुआ कि जिस फिल्म ‘तुम’ पर वो काम कर रही थीं, उसका प्रोड्यूसर कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था. इस फिल्म में सैफ अली खान लीड रोल में कास्ट किए गए थे. इसपर बात करते हुए साल 2013 में एक इंटरव्यू में साक्षी ने कहा, “जब मुझे पता चला कि फिल्म का प्रोड्यूसर अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है, तो मैं बहुत डर गई थी. हर कोई मुझसे कह रहा था कि बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के तार बहुत गहरे जुड़े हुए हैं. मैं पूरी तरह से घबरा गई थी. मैं वहां से भागकर तेलुगु और कन्नड़ फिल्में करने लगी.”

---विज्ञापन---

अंडरवर्ल्ड से डरकर एक्ट्रेस ने बनाई बॉलीवुड से दूरी

इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से बिल्कुल दूरी बना ली. साक्षी ने अपना नंबर बदल लिया और ‘तुम’ फिल्म की टीम से आने वाले सभी तरह के संपर्क को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, जिससे बॉलीवुड में उनका करियर लगभग खत्म ही हो गया. वहीं सालों बाद एक्ट्रेस ने कहा, “अगर मैं अंडरवर्ल्ड के साथ उस वाकये के बाद इतनी न घबराती, तो शायद मैं यहीं काम करती रहती. लेकिन मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर भाग गई. मैं सचमुच अंदर तक हिल गई थी. ‘तुम’ का प्रोड्यूसर मुझे फोन करता था, इसलिए मुझे अपना नंबर बदलना पड़ा. किसी को नहीं पता था कि मैं कहां हूं. उस अनुभव की कीमत मुझे हिंदी सिनेमा में अपना करियर खोकर चुकानी पड़ी. मैंने अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘आपको पहले भी कहीं देखा है’ में काम किया था. हालांकि वो फिल्म हिट नहीं हुई थी, लेकिन लोगों ने मेरे काम को नोटिस किया था.”

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 09:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola