Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार, दूसरे धड़ाम गिरी विजय की Kingdom

Saiyaara Vs. Kingdom Box Office Collection: अहान पांडे की फिल्म ‘सैयरा’ और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विजय की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं किया। वहीं, फिल्म ‘सैयरा’ 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। चलिए दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं।

---विज्ञापन---

Saiyaara vs. Kingdom Box Office Collection (1)

Saiyaara vs. Kingdom Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयरा’ को रिलीज हुए 15 हो गए हैं। इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों से ‘सैयरा’ सिनेमाघरों में लोगों को एंटरटेंन कर रही है। वहीं, सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की थी। लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन उम्मीद के अनुसार कमाई नहीं की। चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल किया है।

‘किंगडम’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की, लेकिन दूसरे दिन भी कमाई का ग्राफ नीचे गिर गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, विजय ‘किंगडम’ ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने दो दिन में कुल 25.50 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 42.56% रही। जिसमें सुबह के शो 27.39%, दोपहर के शो 38.12%, शाम के शो 43.21%, और रात के शो 61.50% रहे।

---विज्ञापन---

film kingdom box office collection

‘सैयरा’ का सफर

बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे की फिल्म ‘सैयरा’ की कमाई लगातार जारी है। फिल्म ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने 15वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, फिल्म का ये कलेक्शन 13वें-14वें दिन की कमाई की तुलना में कम रहा। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 284.75 करोड़ की कमाई की है। 15वें दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 19.42% रही, जिसमें सुबह के शो 11.89%, दोपहर के शो 19.15%, शाम के शो 20.24%, और रात के शो 26.40% रहे।

---विज्ञापन---

 saiyara box office collection

यह भी पढ़ें: Dhadak 2 देखने के बाद क्या है पब्लिक की राय? सिद्धांत-तृप्ति जीत पाए दर्शकों का दिल

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयरा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्टर काम किया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। ‘सैयरा’ इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। दूसरी ओर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ में भाग्यश्री बोरसे उनकी हीरोइन हैं। फिल्म में सत्यदेव कंचरणा और कौशिक महाता भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ दो दिन हुए हैं।

First published on: Aug 02, 2025 07:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola