Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan Case: हमलावर को लेकर आपस में भिड़े 2 वकील, पुलिस के हाथ लगे ये सबूत

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में आरोपी शहजाद का बचाव करने के लिए दो वकीलों को आपस में भिड़ते हुए देखा गया है। दूसरी तरफ पुलिस के हाथ बड़े सबूत लगे हैं।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Attack Case
Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। रविवार को बांद्रा की अदालत में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पेश किया गया। वहां पर जहां एक अलग ही ड्रामा देखने को मिला है। इस हाई-प्रोफाइल केस में शहजाद का बचाव करने के लिए दो वकीलों के बीच विवाद हो गया। ये मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वहीं, पुलिस के हाथों इस मामले में कई सबूत मिले हैं। आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

वकीलों के बीच धक्का-मुक्की से कोर्ट में हंगामा

बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में जब आरोपी को पेश किया गया, तो उसका पक्ष लेने के लिए दो वकीलों ने अपने कदम आगे बढ़ाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब आरोपी से वकालतनामा पर साइन लेने की बारी आई, तो दोनों वकील एक-दूसरे से भिड़ गए। इनमें से एक वकील ने धक्का-मुक्की कर आरोपी से साइन करवा लिए। इससे ये स्थिति बन गई कि आरोपी का केस आखिर लड़ेगा कौन? इस पर मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों को एक साथ केस लड़ने का सजेशन दे दिया।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Attacked: चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था आरोपी:  Mumbai Police

CCTV फुटेज से मिला आरोपी का सुराग

मुंबई पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया। जिसमें शहजाद को दादर और प्रभादेवी इलाकों में घूमते हुए देखा गया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस उसे फॉलो किया और आगे की जांच शुरू की।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

UPI पेमेंट से मिला आरोपी का मोबाइल नंबर

पुलिस को आरोपी की पहचान करने में सबसे बड़ी मदद UPI पेमेंट से मिली। वर्ली में सेंचुरी मिल के पास एक स्टॉल पर शहजाद ने पराठे और पानी की बोतल खरीदी थी। खरीदारी का पेमेंट उसने UPI से किया था। इसी ट्रांजेक्शन से पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिला। इससे ही उसकी लोकेशन का पता लगाया गया।

यह भी पढे़ं: Emergency ने मारी छलांग, Azaad की थमी रफ्तार, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

---विज्ञापन---

कैसे पकड़ा गया सैफ पर हमला करने वाला आरोपी?

पुलिस को मिली जानकारी के बाद ठाणे के एक लेबर कैंप के पास जांच और तलाशी का अभियान चलाया गया। लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब टीम वापस लौटने वाली थी, तब दोबारा जांच के दौरान एक टॉर्च की रोशनी में आरोपी जमीन पर सोता हुआ दिखा। पुलिसकर्मी जैसे ही पास पहुंचे, वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच करने में लगी हुई है। हमले में जुड़े हुए बाकी के आरोपियों के कनेक्शन का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढे़ं: Bigg Boss 18 के विनर करणवीर मेहरा ने इन 2 लोगों को बताया स्पेशल, बोले- प्राउड मोमेंट

---विज्ञापन---
First published on: Jan 20, 2025 09:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola