Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

83 साल में दिग्गज एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गिरी बाबू का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 14 नवंबर को हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। चिरंजीवी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। गिरी बाबू ने 1973 में फिल्म 'जगमे माया' से करियर शुरू किया था।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 15, 2026 16:00
Share :
Giri Babu

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता गिरी बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे। 83 साल की उम्र में उन्होंने 14 नवंबर को हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई अपने चहेते कलाकार को याद कर रहा है। गिरी बाबू तेलुगु सिनेमा का एक जाना-माना नाम थे। उन्होंने अपने पांच दशक लंबे करियर में 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने साल 1973 में फिल्म ‘जगमे माया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में वह ज्यादातर नेगेटिव किरदारों में नजर आए, लेकिन बाद में हर तरह के रोल में अपनी प्रतिभा साबित की। अभिनय के अलावा उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी कीं। उनके निधन पर मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी उनके योगदान को याद किया। गिरी बाबू का जाना तेलुगु सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके शानदार किरदार और सिनेमा में दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

First published on: Nov 15, 2026 04:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो