Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 के विनर करणवीर मेहरा ने इन 2 लोगों को बताया स्पेशल, बोले- प्राउड मोमेंट

Bigg Boss 18 की ट्रॉफी को करणवीर मेहरा जीतने के बाद एक्टर का सपना सच हो गया है। विनर बनना उनके लिए काफी प्राउड मोमेंट बन गया है। साथ ही दो लोगों को याद करके अपनी जीत को स्पेशल बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इंटरव्यू में क्या कहा है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने एक और रियलिटी शो की ट्रॉफी को अपने घर की शेल्फ में एड करने के सपने को सच कर लिया है। ‘खतरों के खिलाड़ी 16’ के विनर बनने के बाद उन्होंने फैंस को प्राउड फील कराया था। अब बिग बॉस 18 के विनर बन गए हैं। करण के लिए ये जीत काफी स्पेशल बन गई है। इस बात का  जिक्र उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी किया है। साथ ही 2 लोगों को याद किया है। आइए जानते हैं कि जीतने के बाद उन्होंने क्या बोला है।

जीतने के बाद किसे किया याद?

करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के बाद बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। उन्होंने बताया कि उस सीजन की ट्रॉफी और उनकी ट्रॉफी लगभग मिलती जुलती सी है। सिद्धार्थ की बड़ाई करते हुए बताया कि वो बहुत अच्छा लड़का था। साथ ही बताया कि जब वह मुंबई आए थे तो सिद्धार्थ ने उन्हें अपनी महंगी बाइक सौंप दी थी। ताकी वह अच्छे से पोर्टफोलियो के लिए फोटोशूट करा पाएं। साथ ही करणवीर मेहरा ने खुद को सिद्धार्थ से कंपेयर करने को काफी स्पेशल बताया है। उन्होंने बताया कि वह बहुत बड़े दिल के इंसान थे।

---विज्ञापन---

बिग बॉस की जीत क्यों बनी स्पेशल?

करणवीर मेहरा ने अपनी जीत पर प्राउड जताते हुए बताया कि ये ट्रॉफी जीतना उनके लिए जरूरी था। बिग बॉस 18 के फिनाले वाले दिन उनके पापा का बर्थडे होता है। इसलिए उनके लिए इस दिन की जीत को काफी स्पेशल बताया। बता दें कि करणवीर मेहरा जब 10 साल की छोटी उम्र के थे तभी उनके पापा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बिग बॉस में उन्हें अपने पापा को याद करके कई बार इमोशनल होते हुए भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें:  Emergency ने मारी छलांग, Azaad की थमी रफ्तार, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

---विज्ञापन---

क्यों कर रहे करण और सिद्धार्थ को कंपेयर?

करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी 16 जीतने के बाद बिग बॉस के विनर बने हैं। इसी तरह से सिद्धार्थ शुक्ला ने भी बिग बॉस 13 में आने से पहले खतरों के खिलाड़ी 7 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उनको भी घरवालों की तरफ से काफी ट्रोल किया गया था। करण को भी घरवालों ने निशाने पर रखा और कोने-कोने में उनकी चुगली करते दिखे। फराह खान ने इसी वजह से बिग बॉस 18 को करणवीर मेहरा शो कहकर घरवालों को बताया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के विनर बने Karanveer Mehra, ट्रॉफी के विजेता को सलमान खान ने क्या कहा? 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 20, 2025 07:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola