Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ से आज भगवान राम के रूप की पहली झलक देखने को मिलेगी. डायरेक्टर तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाने का फैसला किया है. ऐसे हर कोई इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म की पहली झलक देख ली है. हाल ही में उन्होंने इसपर अपना रिव्यू भी शेयर किया है. तरण ने इसकी खूब तारीफें की हैं. उन्होंने लिखा, ‘जय श्री राम. हाल ही में मोस्ट अवेटेड एपिक रामायण की नई झलक देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया. ये बेहद खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा ये झलक विशाल और व्यापक अपेक्षाओं पर खरी उतरती है.’
Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 छाई हुई है. अपने रिलीज के 14वें दिन फील ने भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगातार इसकी कमाई जारी है. 14वें दिन, धुरंधर: द रिवेंज ने ₹20.10 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹1,101.47 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹920.02 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन ₹7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹365.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,466.47 करोड़ हो गया है.
Related