---विज्ञापन---

Ramanand Sagar के बेटे प्रेम सागर का निधन, ‘अलिफ लैला’ शो कर चुके थे डायरेक्ट

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Passed Away: टीवी की पहली रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे।

Prem Sagar Passed Away
Photo Credit- X

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Passed Away: टीवी के पॉपुलर शो रामायण के डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। उन्होंने 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने आज 31 अगस्त की सुबह 10 बजे अपनी अंतिम सांस ली है। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। बता दें कि आज रविवार को आई ये दूसरी दुखद खबर है, जिससे फैंस का दिल टूट गया है। इससे पहले पवित्र रिश्ता फेम टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन की खबर आई जिन्होंने सिर्फ 38 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेम सागर की हेल्थ पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। खराब तबीयत की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रविवार को ही डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज किया था। वहीं सुबह 10 बजे प्रेम सागर का निधन हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन थीं Priya Marathe? जिन्होंने TV से फिल्मों तक कमाया था नाम, कैंसर से हार गईं जंग

कब होगा अंतिम संस्कार

प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंच सकते हैं। बता दें कि रामानंद सागर के बेटे और शिव सागर के पिता प्रेम सागर ने अपने पिता की तरह ही कई टीवी शोज को डायरेक्ट किया था। उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया और उसे ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया था।

अलिफ लैला को किया था डायरेक्ट

अपने पिता रामानंद सागर की रामायण में प्रेम सागर का भी खास योगदान था। दूरदर्शन पर आए इस शो के साथ वह बतौर फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर जुड़े थे। हालांकि प्रेम सागर ने खुद भी डायरेक्शन के क्षेत्र में अपना नाम कमाया था। उन्होंने दूरदर्शन के फेमस टीवी शो ‘अलिफ लैला’ को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा ‘कामधेनु गौमाता’ और ‘काकभुशुंडी रामायण’ काे बनाया था।

First published on: Aug 31, 2025 04:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.