Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramadan 2025: कैंसर से जंग के बीच Hina Khan ने अल्लाह से मांगी ये खास दुआ

Ramadan 2025 Hina Khan: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है और ऐसे में कैंसर की जंग लड़ रहीं हिना खान ने खास दुआ मांगी है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर फैंस को चांद मुबारक कहा है और उसके साथ ही उन्होंने सुहूर के वक्त अल्लाह से अपने लिए एक खास दुआ मांगी है।

---विज्ञापन---

hina khan ramadan
hina khan ramadan 2025

Ramadan 2025 Hina Khan: रमजान के पाक महीने की आज से शुरुआत हो गई है और फिल्म स्टार्स ने भी फैंस को चांद मुबारक कहा है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान हर साल ही फैंस को रमजान की खास बधाई देती हैं और इस साल भी एक्ट्रेस ने ऐसा ही किया है। रमजान के पहले दिन हिना खान ने सुबह सवेरे अल्लाह से खास दुआ मांगी है, चलिए बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान ने आखिर अल्लाह से क्या मांगा है।

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 में खूंखार लुक में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ, 2 हीरोइन, विलेन समेत जानें रिलीज डेट

---विज्ञापन---

हिना खान ने दी रमजान की बधाई ( Ramadan 2025 Hina Khan)

जो लोग नहीं जानते हैं कि उनको बता दें कि साल 2024 में हिना खान को पता चला है कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी जर्नी फैंस के साथ साझा भी करती हैं। मुस्लिम होने के नाते हर साल ही हिना खान रमजान पर फैंस को बधाई देती हैं और इस साल भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सबको चांद मुबारक कहा।

हिना खान ने मांगी खास दुआ

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रमजान के पाक महीने के पहले दिन नमाज में अल्लाह से खास दुआ मांगी है। हिना खान इस समय अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ते हुए हिना ने दुआ में अल्लाह से अच्छी सेहत मांगी है। हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज लगाई हैं, जिसमें वो सुहूर का समय दुआ मांग रही हैं।

---विज्ञापन---

फैंस ने हिना के लिए रखे थे रोजे

हिना खान ने पिछले साल अपने कैंसर की जानकारी फैंस को दी थी, ऐसे में साल 2024 में हिना खान के लिए उनके फैंस ने रोजे रखे थे। हिना खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया था, जो उनकी सलामती के लिए रोजे रख रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ऐसे लोगों के साथ रहें…’, Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद नहीं थम रहा Malaika Arora के क्रिप्टिक पोस्ट का सिलसिला

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2025 12:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola