Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Video: Ram Charan पर भारी पड़ा फैंस का प्यार, 2 कदम चलने में हो गई हालत खराब

राम चरण हाल ही में दो बच्चों के पिता है. इन बीच उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वह अपनी बड़ी बेटी को कंधे पर लिए हुए और उसका चेहरा उन्होंने लाल कपड़े से ढका हुआ है. लेकिन जैसे ही वो कार से बाहर आते हैं वो बुरी तरह से अपने फैंस के बीच फंस जाते हैं.

---विज्ञापन---

Ram Charan
Ram Charan

Ram Charan: साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी खुद राम चरण के पिता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दी है. राम चरण की पत्नी ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है. एक्टर अपने घर आई खुशी का जश्न मना रहा हैं और फैंस ने भी उन्हें बधाई दी है. हालांकि इन सभी के बीच राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस के बीच फंस गए है. इस वीडियो में वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं.

फैंस के बीच बुरे फसे राम चरण

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राम चरण अपनी कार से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान वह अपने हाथों में बड़ी बेटी को लिए हुए हैं और उन्होंने उसे लाल रंग के कपड़े से ढका हुआ है ताकि उसका चेहरा फोटोग्राफर के द्वारा कैप्चर न किया जा सके. राम चरण जैसे ही कार से बाहर निकलते हैं वो अपने फैंस से रास्ता देने के लिए इशारा करते हैं. राम चरण को देखने के लिए चारों ओर फैंस ने उन्हें बुरी तरह से घेर लिया था. वह अपने फैंस के बीच फंसे हुए नजर आ रहे थे. हालांकि लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन पीछे से उनका बॉडीगार्ड पूरी कोशिश करता है कि एक्टर सुरक्षित बिल्डिंग के अंदर जा सके.

---विज्ञापन---

लोगों ने किए वायरल वीडियो पर कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसपर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत बुरा है, बेचारे को प्राइवेसी भी नहीं मिली. उसने कहा था कि वह एक बच्चे को गोद में लिए हुए है और पीछे हट जाओ. उसे धक्का देने वाले स्थानीय लोगों पर शर्म आती है.दूसरे यूजर ने लिखा, “उसे थोड़ी जगह दो, प्लीज? वह अपने परिवार में व्यस्त है, तो तुम लोग उसके मामलों में क्यों दखल दे रहे हो? अन्य यूजर ने लिखा, “अरे दोस्तों, वो एक आदमी है अपनी बेटी के साथ, कृपया उन्हें थोड़ी निजता दें. आप लोग जो कर रहे हैं वो गलत है.

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे राम चरण

काम को लेकर बात करें तो राम चरण पेड्डी में नजर आने वाले हैं, जो कि 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा लिस्ट में आरसी17 भी शामिल है, जिसपर अभी काम चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Ram Charan दूसरी बार बने पिता, बिजनेसवुमन पत्नी Upasana ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 01:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola