Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ram Charan-Janhvi Kapoor की ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म

Peddi New Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट बदल दी गई है. फिल्म को लेकर मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

Official: Ram Charan’s Peddi postponed to June
Official: Ram Charan’s Peddi postponed to June

Peddi New Release Date: साउथ के सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने को तैयार है. उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब मेकर्स की तरफ से पेड्डी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्म में राम चरण बॉलीवुड हसीना जाह्नवी कपूर नजर आएंगी. आइए जानते हैं कि सिनेमाघरों में ये फिल्म कब रिलीज होगी.

बुधवार, 4 फरवरी को राम चरण ने पेड्डी की रिलीज डेट को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट के जरिए एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी आने वाली 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही राम चरण ने पेड्डी फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें राम चरण का इंटेस लुक नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

इस खबर के बाद फैंस का इस मूवी के प्रति क्रेज और भी बढ़ गया है. राम चरण के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें पेड्डी तेलुगु भाषा की एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसका डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है.

राम चरण संग दिखेगी जाह्नवी कपूर की जोड़ी

‘पेड्डी’ की रिलीज डेट तय हो गई है और अब ये 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं पहले इसकी रिलीज डेट 27 मार्च को रखी गई थी, लेकिन काम के लंबित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेड्डी’ में जाह्नवी कपूर पहली बार राम चरण के साथ काम कर रही हैं. फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2026 09:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola