Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रजाई बिना रतिया… भोजपुरी नहीं कैरेबियन निकला, गाने के पीछे है मजदूरों की दर्दभरी दास्तान, दिलचस्प है कहानी

'रजाई बिना रतिया कैसे कटी...' ये गाना सुनने में जरूर भोजपुरी लगता है, लेकिन इसका इतिहास बेहद भावुक और हैरान करने वाला है, क्योंकि ये भारत नहीं बल्कि कैरेबियन का म्यूजिक है.

Credit- AI
कैरेबियन देश कैसे पहुंची बिहार का संगीत?

‘रजाई बिना रतिया कैसे कटी…’ ये गाना आपने जरूर सुना होगा. साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘घर की इज्जत’ का ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर है. पहली बार सुनने पर इसकी धुन और बोल आपको बिल्कुल देसी भोजपुरी गाने जैसे लगेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने का कनेक्शन बिहार या उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर कैरेबियन देशों से है? दरअसल, यह गाना वहां के मशहूर चटनी म्यूजिक से इसंपायर्ड है. इस म्यूजित के पीछे भारतीय मजदूरों की एक दिलचस्प और दर्दभरी कहानी छिपी है.

अंग्रेजों ने भारतीय मजदूरों को पहुंचाया कैरेबियन

19वीं सदी में ब्रिटिश साम्राज्य ने अपनी कॉलोनियों में दास प्रथा खत्म की. इसके बाद गन्ने के खेतों में मजदूरों की कमी पड़ गई. इस कमी को पूरा करने के लिए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई हिस्सों से मजदूरों को एग्रीमेंट के तहत कैरेबियाई देशों में ले जाया गया.

---विज्ञापन---

गिरमिटिया मजदूरों से हुई शुरुआत

इन मजदूरों से कई साल तक खेतों में काम करने का करार कराया जाता था उस समय ज्यादातर मजदूर पढ़े-लिखे नहीं थे और अंग्रेजी में लिखे एग्रीमेंट को वे ‘गिरमिट’ कहते थे. इसी वजह से उन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाने लगा.

बोली और गीत बने पहचान

इन मजदूरों को फिजी, मॉरीशस, गुयाना और खास तौर पर ट्रिनिदाद एंड टोबैगो जैसे देशों में ले जाया गया. घर परिवार से हजारों किलोमीटर दूर इन लोगों ने अपनी भाषा, लोकगीत और परंपराओं को ही अपनी पहचान बनाए रखा. कई मजदूर वहीं बस गए और भोजपुरी भाषा को भी अपने साथ कैरेबियन संस्कृति का हिस्सा बना दिया.

---विज्ञापन---

कैसे हुई चटनी म्यूजिक की शुरुआत?

शादी, त्योहार और दूसरे पारिवारिक मौकों पर गाए जाने वाले भारतीय लोकगीतों में जब स्थानीय कैरेबियाई संगीत और लय का मेल हुआ, तो धीरे-धीरे चटनी म्यूजिक की शुरुआत हुई.

सुंदर पोपो ने दिलाई पहचान

समय के साथ चटनी म्यूजिक ने अपना अलग अंदाज बना लिया. 1970 के दशक में सुंदर पोपो ने इस संगीत को पॉपुलर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. भोजपुरी और भारतीय लोकधुनों के साथ कैरेबियाई बीट का ये मेल लोगों को खूब पसंद आया.

---विज्ञापन---

कैसे दूसरे देश की पहचान बनी भारत का ये संगीत

बाद में इस संगीत की गूंज भारत तक भी पहुंची. भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने चटनी म्यूजिक को अपनी आवाज के जरिए भारतीय ऑडियंस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. बॉलीवुड ने भी इस अनोखे म्यूजिक स्टाइल को अपनाया और ‘रजाई बिना रतिया’ तथा ‘फूलौरी बिना चटनी जैसे गाने दर्शकों के बीच पॉपुलर हुए.

कहानी जो छू ले दिल

यानी जिसे हम आज एक देसी भोजपुरी गाना समझकर सुनते हैं, उसके पीछे भारत से कैरेबियन तक पहुंची गिरमिटिया मजदूरों की विरासत और उनकी मिट्टी से जुड़ी यादों की कहानी छिपी है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 01:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola