Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये 5 फिल्में, लिस्ट में किस-किसका नाम?

Prime Video Trending Movies in India: प्राइम वीडियो पर कुछ मूवीज ट्रेंड कर रही हैं। अगर आपने इन मूवीज को अभी तक नहीं देखी हैं तो आज ही इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

Photo Credit- Instagram

Prime Video Trending Movies in India: प्राइम वीडियो पर कई फिल्में ऐसी हैं जो हाल ही में स्ट्रीम हुई हैं। ओटीटी पर दस्तक देते ही ये मूवीज भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में बन गई हैं। प्राइम पर ये भारत की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं। अगर भी नई फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये मूवीज आपकी वॉच लिस्ट के लिए परफेक्ट हैं। इन मूवीज को आप अपने फ्री टाइम और वीकेंड पर आराम से घर में बैठकर देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 से Special Ops 2 तक, JioHotstar पर भारत में ट्रेंड हो रहे ये 5 शोज

---विज्ञापन---

Kuberaa

धनुष की ये थ्रिलर क्राइम मूवी प्राइम पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसमें आपको फर्श से अर्श तक की कहानी देखने को मिलेगी। वहीं कास्ट की बात करें तो धनुष के साथ-साथ मूवी में नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

Maargan

विजय एंटनी की ये थ्रिलर क्राइम सीरीज भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसे लियो जॉन पॉल ने डायरेक्ट किया है। इसमें आपको सीरियल किलिंग की कहानी देखने को मिलेगी। वहीं मूवी में विजय एंटनी के साथ-साथ अजय धीशान और पी.समुथिरकानी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं।

---विज्ञापन---

Show Time

नवीन चंद्रा की ये मूवी भी क्राइम थ्रिलर है। वहीं ये भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इस मूवी की कहानी लीक से हटकर है। वहीं मूवी को मदन दक्षिणमूर्ति ने डायरेक्ट किया गया है। कास्ट की बात करें तो नवीन चंद्रा के साथ-साथ इस फिल्म में कामाक्षी भास्कर, वीके नरेश और राजा रवींद्र मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Heads Of State

प्रियंका चोपड़ा की ये एक्शन थ्रिलर मूवी भी ट्रेंड कर रही है। इल्या नाइशुलर के डायरेक्शन में बनी ये मूवी वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट है। वहीं मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ जॉन सीना, इदरीस एल्बा, जैक क्वैड और कार्ला गुगिनो मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Padai Thalaivan

यू. अंबू के डायरेक्शन में बनी ये एक एक्शन मूवी है। इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें शनमुगा पांडियन, यामिनी चंदर, गरुड़ राम, मुनीशकांत, युगी सेतु और ए. वेंकटेश मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। इसे आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बैठकर वीकेंड पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर भारत में ट्रेंड कर रहे ये 5 शोज, एक तो स्ट्रीम होते ही बना नंबर 1

First published on: Jul 29, 2025 02:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola