Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 36 मिनट की ये फिल्म कराएगी प्यार की सैर, क्लाइमैक्स देख नहीं रूकेगी हंसी

South Indian Hindi Dubbed Film: आज हम आपके लिए साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक फिल्म लेकर आए हैं, जिसका क्लाइमैक्स देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

---विज्ञापन---

South Indian Hindi Dubbed Film Premalu
South Indian Hindi Dubbed Film

South Indian Hindi Dubbed Film: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मूवी हमेशा अपनी यूनिक कहानी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती है. फिर चाहें वो एक क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस, सुपरहीरो, कोर्टरूम ड्रामा या फिर रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर की फिल्म हो. आज हम आपके लिए साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी मजेदार फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी आपको दो लोगों के बीच होने वाले प्यार की सैर कराएगी. वहीं, फिल्म का क्लाइमैक्स देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी. चलिए आपको इस मूवी की कहानी और किरदार से रूबरू करवाते हैं.

रोम-कॉम फिल्म का नाम

हम जिसकी बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम ‘प्रेमलु’ है, जो एक तेलुगु और मलयालम भाषा की रोम-कॉम फिल्म है. साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म को इसी नाम के साथ हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया है. इस फिल्म में आपको एक तरफा प्यार की कहानी पूरी होती हुई दिखाई देगी. मूवी की सबसे खास बात ये है कि ये हंसते खेलते प्यार तक पहुंचने का सफर तय करती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस टीवी शो में बुरा नहीं विद्यामान और महान बताया गया था रावण, टॉप पर थी TRP

क्या कहती है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की शुरुआत हीरो सचिन (नास्लेन) के लव प्रपोजल रिजेक्ट होने से होती है, जो कॉलेज के आखिरी दिन अपनी क्रश को प्रपोज करता है. इस रिजेक्शन के बाद अपना टूटा दिल लेकर सचिन घर पहुंचता है, जहां उसके पापा-मम्मी आपस में लड़ रहे होते हैं. सचिन पढ़ने में भी अच्छा नहीं है, इसलिए वह अपनी जिंदगी सुधारने के लिए लंदन का वीजा अप्लाई करता है, लेकिन यहां भी उसे असफलता मिलती है. इसके बाद सचिन घर में पापा-मम्मी की लड़ाई से दूर जाने के लिए अपने दोस्त के साथ चेन्नई से हैदराबाद आ जाता है, जहां एक शादी में उसे रीनू मिलती है. सचिन को रीनू से मिलते ही प्यार हो जाता है. बस फिर यहीं से फिल्म में एकतरफा प्यार का सफर शुरू हो जाता है.

---विज्ञापन---

यहां बिंज वॉच करें फिल्म?

इस शानदार फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर हिंदी डब के साथ बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. फिल्म देखते हुए आप एक भी बार बोर नहीं होंगे. 2 घंटे 36 मिनट की फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.8 की रेटिंग मिली है.

First published on: Oct 02, 2025 02:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola