Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pregnancy Announcement on Mother’s Day : 32 में मां बनेगी टीवी की फेमस एक्ट्रेस, घर आएंगी खुशियां

‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ और ‘देखा एक ख्वाब’ जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस Shritama Mukherjee ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 10, 2026 17:21
Share :
Shritama Mukherjee

मदर्स डे के खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ और ‘देखा एक ख्वाब’ जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस Shritama Mukherjee ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। दरअसल, Shritama Mukherjee ने अपने पति Akash Sahani के साथ बेहद खास अंदाज में यह गुड न्यूज शेयर की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बीच किनारे की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों में कपल समंदर किनारे बैठा नजर आ रहा है और दोनों ने ‘Mom’ और ‘Dad’ लिखी हुई कैप पहन रखी है। फोटोशूट की सबसे खास बात छोटे-छोटे बेबी सॉक्स और अल्ट्रासाउंड स्कैन की तस्वीर रही, जिसे दोनों अपने हाथों में पकड़े नजर आए। यह खूबसूरत तस्वीरें उनके नए सफर की झलक दे रही थीं। फैंस को कपल का यह सिंपल लेकिन बेहद प्यारा अंदाज काफी पसंद आ रहा है और सभी आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: May 10, 2026 05:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola