Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘एक या दो बार सांस आई…’ पराग त्यागी ने किया शेफाली जरीवाला के आखिरी पलों को याद

Parag Tyagi Recalls Shefali Jariwala Last Moments: शेफाली जरीवाला का निधन इसी साल 27 जून को हुआ था. हाल ही में हुए पॉडकास्ट में उनके पति पराग त्यागी ने यह खुलासा किया कि शेफाली के मौत से पहले उन्हें आभास था कि कुछ गलत होने वाला है.

---विज्ञापन---

Parag Tyagi Recalls Shefali Jariwala Last Moments
पराग त्यागी ने किया शेफाली जरीवाला के आखिरी पलों को याद (photo source-instagram)

Parag Tyagi Recalls Shefali Jariwala Last Moments: मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने इस साल 27 जून को दुनिया को अलविदा कहा. उनकी मौत का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है. हालांकि, उनके पति पराग त्यागी ने अब शेफाली के आखिरी दिन को लेकर खुलकर बातचीत की. पराग ने बताया कि अंतिम पलों में शेफाली ने सीपीआर के जरिए दो बार सांस ली, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्होंने यह भी बताया कि शेफाली के आखिरी दिन उन्हें कुछ बुरा होने का अंदाजा पहले ही हो गया था.

कैसा था शेफाली का आखिरी दिन?

यूट्यूब पर शेफाली पराग त्यागी चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए, पराग ने शेफाली के आखिरी पलों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि शेफाली के बिहेवियर में कोई बदलाव नहीं था, लेकिन उन्हें कुछ बुरा होने का आभास था. रात को पूजा के बाद शेफाली ने उनसे सिम्बा को वॉक पर ले जाने के लिए कहा क्योंकि उनका हाउस हेल्प राम थक चुका था. वॉक पर ले जाने के ठीक तीन मिनट बाद पराग को कंपाउंडर का कॉल आया कि शेफाली सांस नहीं ले पा रही हैं और बेहोश हो गई हैं. पराग तुरंत घर पहुंचे और उन्हें इलेक्ट्रोलाइट वॉटर दिया, सीपीआर किया, पल्स और रेटिना चेक की.

---विज्ञापन---

दो बार उन्हें सांस आई, लेकिन बॉडी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी और कॉर्निया मूव नहीं कर रहा था. मुंह से सांस देने की कोशिश की उन्हें आवाज भी आई लेकिन कॉर्निया नहीं मूव कर रहा था. पंद्रह से बीस मिनट में उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन शेफाली को बचाया नहीं जा सका.

पराग ने और क्या कहा?

आगे उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि अपने रिश्तों में हमेशा अपना बेस्ट देना चाहिए क्योंकि कल को लाइफ में सिर्फ रिग्रेट रह जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह शेफाली को और ज्यादा प्यार देना चाहते थे, जिसकी वह हकदार थीं. पराग ने बताया कि वह रात उनकी जिंदगी की सबसे दर्दनाक रात थी. उन्होंने आगे कहा कि हमें कभी नहीं पता होता कि कब क्या होगा। हम अपनी जिंदगी में बहुत कुछ प्लान कर लेते हैं कि क्या कमाना है, क्या हासिल करना है. लेकिन आखिर में सब कुछ हमारे हाथ से निकल जाता है.

---विज्ञापन---

शेफाली और पराग की लव स्टोरी

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की लव स्टोरी साल 2009 में शेफाली के तलाक के बाद शुरू हुई थी. इनकी मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए एक डिनर पार्टी में हुई थी. तलाक के बाद शेफाली नए रिश्ते की शुरुआत करने में हिचकिचा रही थीं लेकिन पराग ने उनका साथ दिया. दोनों ने लगभग चार साल तक डेट करने के बाद साल 2014 में शादी की. 

First published on: Sep 23, 2025 04:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola