Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

Panchayat 4 की रिंकी का दिखा नया अंदाज, बोले लोग, प्रधान जी की बेटी तो अब मॉडल बन गई!

पंचायत 4 की एक्ट्रेस रिंकी उर्फ सांविका का सिरीज रिलीज के बाद अलग अंदाज दिखा है। उनको देखकर फैंस तारीफ करते हुए बोल रहे हैं कि प्रधान ज की बेटी तो अब मॉडल बन गई हैं।

Sanvika
Sanvika

पंचायत सीरीज में नजर आईं एक्ट्रेस सांविका अपनी नई सीरीज ‘पंचायत 4’ के रिलीज के बाद से पहली बार नजर आईं हैं। ‘रिंकी’ को नए अंदाज में देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वह अपने सीरियल वाले सिंपल लुक से हटकर एक नए और अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की गईं सांविका का कैमरे के सामने रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘पंचायत’ सीजन 4 की सफलता के बाद मुंबई में स्पॉट हुईं सांविका 

‘पंचायत’ सीरीज की रिंकी यानी सांविका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की मासूमियत और सादगी दर्शकों को खास पसंद आ रही है। शो की रिलीज के बाद से सांविका को सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान मिल रही है ।सांविका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इंस्टैंट बॉलीवुड ने उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह पारंपरिक सूट छोड़ कैजुअल और थोड़ा सिंपल में नजर आ रही हैं। कैमरा देखकर पहले तो वह थोड़ा संकोच में दिखीं, लेकिन फिर पैपराजी  के कहने पर मुस्कराकर पोज देने लगीं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सांविका का रिएक्शन वायरल

वीडियो में सांविका कहती सुनाई देती हैं कि यह पहली बार है जब वह इस तरह पैपराजी के लिए पोज दे रही हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा अजीब लग रहा है। उनकी ये सादगी और ईमानदारी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। पैपराजी ने भी उन्हें सहज महसूस कराने की कोशिश की और कहा कि वो नर्वस न हों।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सांविका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। एक यूजर ने लिखा, “प्रधान जी की बेटी तो अब मॉडल बन गई!” वहीं दूसरे ने लिखा, “उम्मीद है फेम के बाद भी आपकी ये सादगी बनी रहेगी।” कई लोगों ने उन्हें ‘हमारी प्यारी रिंकी’ कहकर भी पुकारा। बता दें कि वेब सीरीज में सांविका ने रिंकी का किरदार निभाकर जो सिंपल और नैचुरलनेस दिखाई थी, वही अब रियल लाइफ में भी झलक रही है। यही कारण है कि लोग उनसे जल्दी कनेक्ट कर पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  कपूर की बेटी ने तोड़े परिवार के नियम, पति संग हुआ तलाक, कभी थीं नेशनल क्रश

First published on: Jun 25, 2025 01:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.