Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pahalgam Terror Attack पर बोले सलमान खान, कहा- ‘कश्मीर, नर्क में बदलता जा रहा…’

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर फिल्म स्टार्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है और शोक भी जाहिर किया है।

---विज्ञापन---

SALMAN khan
SALMAN khan

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर किसी का दिल दहल गया है और हर कोई इस खबर पर दुख जाहिर कर रहा है। धर्म पूछकर 29 टूरिस्ट को गोली मारने की घटना से हर कोई सदमें में है और इस घटना से लोग गुस्से में आ गए हैं। फिल्म स्टार्स तक इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और इस खबर की निंदा कर रहे हैं। अक्षय कुमार और कंगना रनौत जैसे सेलेब्स के बाद अब शाहरुख और सलमान खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और सलमान खान ने इस घटना पर ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले में पिता को खो चुकी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, ये 5 स्टार्स भी रखते हैं आर्मी फैमिली से ताल्लुक

---विज्ञापन---

सलमान खान का आया रिएक्शन 

सलमान खान ने निर्दोषों की जान लेने वालों की तीखे शब्दों में निंदा की है और इस घटना में मरने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान खान ने एक्स पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कश्मीर, जिसे जन्नत कहा जाता है, वो नर्क में बदलता जा रहा है। बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी बेगुनाह को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।’

प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द

प्रियंका चोपड़ा ने भी पहलगाम हमले पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत है। लोग वहां छुट्टियां मनाने, हनीमून पर या अपने परिवार के साथ जश्न मनाने गए थे। वे बस कश्मीर की सुंदरता का आनंद ले रहे थे। लेकिन कई बेगुनाह लोग उस खतरनाक हमले का शिकार हो गए, जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। उन्हें उनके परिवार के सामने निशाना बनाया गया। ये हमला मानवता को झकझोर कर रख देगा। ये हमें लंबे समय तक परेशान करेगा। जो लोग दुख में हैं,मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं।’

---विज्ञापन---

शाहरुख खान का इमोशनल पोस्ट 

सलमान खान और तमाम बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ शाहरुख खान ने भी इस हमले पर शोक जाहिर किया है। किंग खान ने कहा, ‘पहलगाम में हुई विश्वासघात और हिंसा के अमानवीय कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में, हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय पाएं।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का Pahalgam Terror Attack पर भावुक बयान, लिखा-दुख- गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता

First published on: Apr 23, 2025 04:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola