Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर इस वीकेंड देखें ये 5 लेटेस्ट मूवीज-सीरीज, एक में तो मिलेगी चोर-पुलिस की कहानी

ओटीटी पर इस हफ्ते आप लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

OTT Movies-Web Series: अगर आप भी ओटीटी पर इस हफ्ते कुछ नया देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए 5 लेटेस्ट वेब सीरीज और मूवीज लेकर आए हैं। इन्हें देखकर आपका माइंड फ्रेश हो जाएगा। वहीं आपका वीकेंड भी मजेदार बीतेगा। एक मूवी में तो आपको चोर-पुलिस की कहानी देखने को मिलने वाली है। आइए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और वेब सीरीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Pahalgam में आंतकी हमले से गुस्से में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, आलिया भट्ट से कंगना रनौत तक ने जताया दुख

---विज्ञापन---

Andor 2

एंडोर का सीजन 2 आज यानी 23 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। इसे आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें आपको ड्रामा, थ्रिल, एक्शन और एडवेंचर कूट-कूटकर मिलेगा। इसमें डिएगो लूना, काइल सोलर, एड्रिया अर्जियोना, स्टेलन स्कार्सगार्ड और फियोना शॉ मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Bullet Train Explosion

ये मूवी भी आज यानी 23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस एक्शन थ्रिलर मूवी को शिंजी हिगुची ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसकी कास्ट की बात करें तो मूवी में त्सुयोशी कुसनगी, कनाटा होसोदा, गैर, ताकुमी सैतोह और माचिको ओनो मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

L2: Empuraan

मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मूवी सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे 24 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। मूवी में मोहनलाल के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

You Season 5

इस थ्रिलर वेब सीरीज का पांचवां सीजन 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। इसे भी आप बाकी सीजन्स की तरह नेटफ्लिक्स पर ही देख सकते हैं। इसमें मैडलिन ब्रेवर, अन्ना कैंप और ग्रिफिन मैथ्यूज मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Jewel Thief- The Heist Begins

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ये एक्शन थ्रिलर मूवी 25 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। सैफ और जयदीप के साथ-साथ इसमें निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ना टैलेंट ना लुक्स…’सौतेले भाई ने Alia Bhatt को लेकर कही ये बात, पूजा भट्ट से कर दी तुलना

First published on: Apr 23, 2025 02:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola