Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nikki Tamboli का हुई जानलेवा बीमारी, एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया हेल्थ अपडेट

Nikki Tamboli Health Update: बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि वह तेज बुखार से पीड़ित हैं और बेड पर आराम कर रही हैं। अब उन्हें डेंगू हो गया है।

---विज्ञापन---

Nikki Tamboli
Photo Credit- Instagram

Nikki Tamboli Health Update: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। एक्ट्रेस ने लगातार बुखार आने के चलते टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिजल्ट पॉजिटिव आया है। निक्की ने बताया है कि उन्हें तेज बुखार आया था। जैसे ही उनकी हेल्थ से जुड़ा ये अपडेट आया तो फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए। वह उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

निक्की तंबोली ने दिया हेल्थ अपडेट

निक्की तंबोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेल्थ से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। निक्की ने कामना भी कि थी कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं और गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल मना सकें। आज रविवार को निक्की तंबोली ने हेल्थ अपडेट देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘डेंगू पॉजिटिव।’

---विज्ञापन---

थर्मामीटर के साथ शेयर की थी फोटो

निक्की तंबोली का पोस्ट आने के बाद से ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथ में थर्मामीटर लिए एक तस्वीर भी शेयर की थी। थर्मामीटर में 103.6°F टेम्परेचर दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए निक्की ने कैप्शन दिया था, ‘मुझे जल्द से ठीक कर देना, मुझे तेरे दर्शन लेने आना है।’

यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli के हर एक पोज पर फिदा हुए फैंस

---विज्ञापन---

कौन हैं निक्की तंबोली?

बता दें कि निक्की तंबोली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी। उन्हें तेलुगु हॉरर फिल्म ‘चिकती गदिलो चिथाकोटुडु’ में देखा गया था। इसके अलावा निक्की बिग बॉस 14, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ और खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

First published on: Aug 31, 2025 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola