---विज्ञापन---

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: इंडिया में कब रिलीज होगा ‘रामायण’ का टीजर? भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' से आज यानी 2 अप्रैल को भगवान राम के रूप की पहली झलक देखने को मिलेगी. हालांकि फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श इसे पहले ही देख चुके हैं और उन्होंने इसका रिव्यू भी शेयर किया है.

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं. ये फिल्म इस साल दीपवाली के मौके पर रिलीज होगी. वहीं 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाने का फैसला किया है. इस खबर से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि फिल्म की ये नई झलक ऑडियंस से पहले ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने देख ली है और उन्होंने इसपर अपना रिव्यू भी शेयर किया है.

‘रामायण’ की नई झलक

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ की नई झलक देख ली है. तरण ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और इसकी खूब तारीफें कीं. अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका पहला रिव्यू भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘जय श्री राम. हाल ही में मोस्ट अवेटेड एपिक रामायण की नई झलक देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया. ये बेहद खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा ये झलक विशाल और व्यापक अपेक्षाओं पर खरी उतरती है.’

---विज्ञापन---

भगवान राम के किरदार में ‘दिव्य’ नजर आए रणबीर कपूर

आगे तरण आदर्श ने रणबीर कपूर के लुक पर बात करते हुए लिखा, ‘भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर असाधारण लग रहे हैं. उनमें ग्रेस, दिव्यता और स्ट्रेंथ झलक रही है. शानदार विजुअल्स, अभूतपूर्व वीएफएक्स और एक इलैक्ट्रिफाइंग बैकग्राउंड स्कोर (हंसजिमर और एआर रहमान). रामायण की ये झलक वाकई लाजवाब है.’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि ये फिल्म केवल आज के लिए नहीं है बल्कि पीढ़ियों के लिए है. विजनरी निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस भव्य प्रोजेक्ट को समर्थन दिया है, और निर्देशक नितेश तिवारी ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस कालजयी महाकाव्य को पूरी निष्ठा और भव्यता के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाए.’

कितने बजे आएगा टीजर?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में है. हाल ही में न्यू यॉर्क शहर में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां रणबीर कपूर और फिल्म के डायरेक्टर नितीश तिवारी भी नजर आए. बात करें इसके इंडिया रिलीज के बारे में तो ‘रामायण’ का टीजर लॉन्च इवेंट आज यानी 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक है. इसी टाइमिंग के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी टीजर को रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर फैंस टीजर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

कब रिलीज होगी रामायण?

बता दें नई ऑडियंस रामायण की इस पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर इसे ऑफिशियली रिलीज किया जाएगा. बात करें फिल्म की तो नितीश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहले पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा. तो वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवन राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान जी, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे.

First published on: Apr 02, 2026 07:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.