Mukul Dev Passed Away: राहुल देव के छोटे भाई और जाने-माने एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर..राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहने वाले मुकुल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कल रात उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुकुल एक शानदार एक्टर थे और लेकिन उनके बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि वो उतने ही अच्छे पायलट भी थे। आइए जानते हैं कि मुकुल कैसे फिल्मों में आए थे और उनके परिवार में कौन-कौन हैं।
यह भी पढ़ें:Mukul Dev के निधन के बाद भाई राहुल देव का पहला पोस्ट, जानें कहा होगा अंतिम संस्कार
एक्टर से पहले पायलट थे मुकुल देव
जी हां, मुकुल देव ने एक्टर बनने से पहले दिल्ली से पायलट की ट्रेनिंग ली थी। वो कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी कर चुके थे उन्होंने एविएशन फील्ड में भी काम किया है और उसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। मुकुल ने दिल्ली के स्कूल से पढ़ाई पूरी की और वो पश्तो और फारसी भाषा भी जानते थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सुष्मिता संग ‘दस्तक’ में आए नजर
मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव भी बॉलीवुड में एक्टिव थे और ऐसे में मुकुल की भी एक्टिंग में दिलचस्पी भी थी। अपने शौक के चलते ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मुकुल ने टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उसके बाद उसी साल 1996 में उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ फिल्म ‘दस्तक’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
टीवी और फिल्मों में बनाई खास पहचान
मुकुल देव ने कई सुपरहिट टीवी सीरियल में काम किया है और उनको घर-घर में टीवी के जरिए पहचान भी मिली। हालांकि उनके फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल किए हैं,जिनमें उनके काम को लोगों ने पसंद किया। हालांकि मुकुल को अपने भाई राहुल देव जितना फेम नहीं मिला।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मुकुल के परिवार में कौन-कौन?
मुकुल देव के माता-पिता का निधन हो चुका है और उनके भाई का नाम राहुल और बहन का नाम रश्मि कौशल है। मुकुल अपनी पत्नी से साल 2005 में अलग हो चुके हैं और उनकी एक बेटी है,जिसका नाम सिया है। मुकुल के निधन से उनकी इकलौती बेटी सिया को गहरा सदमा पहुंचा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: आखिरी फिल्म नहीं देख पाए Mukul Dev, रिलीज से पहले तोड़ा दम, जानें नाम