Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mukul Dev पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से भाई राहुल देव ने दी अंतिम विदाई

Mukul Dev Funeral: बॉलीवुड से लेकर साउथ मूवीज में काम कर चुके दिग्गज एक्टर मुकुल देव के निधन की खबर से हर तरह मातम पसरा हुआ है। दिल्ली में एक्टर के आखिरी दर्शन के लिए श्मशान घाट उनके दोस्त और करीबी पहुंचे हैं, जहां भाई राहुल देव सबसे मिलते दिखे और दोस्त विंदू दारा सिंह भी मुंबई से आए हैं।

---विज्ञापन---

mukul dev last rites
mukul dev

Mukul Dev Funeral: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का कल यानी 23 मई की रात निधन हो गया। एक्टर के अचानक निधन की खबर से उनके परिवारवाले, दोस्त और फैंस सभी सदमे में हैं। 54 साल की उम्र में मुकुल इस दुनिया को छोड़ गए हैं और उनकी मौत से  फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। मुकुल देव का दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम में पंचतत्व विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में विंदू दारा सिंह और राहुल देव समेत कई करीबी दोस्त शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Mukul Dev के निधन के बाद भाई राहुल देव का पहला पोस्ट, जानें कहा होगा अंतिम संस्कार

---विज्ञापन---

भाई राहुल देव ने दी अंतिम विदाई

एक्टर मुकुल देव को उनके बड़े भाई राहुल देव ने अंतिम विदाई दी है, श्मशान घाट से उनका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर मुकुल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, लोगों से राहुल गले मिलते दिख रहे हैं और लोग उनकी हिम्मत बांधते दिखाई दे रहे हैं। राहुल और मुकुल दोनों ही लंबे समय बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और ऐसे में मुकुल के कई करीबी दोस्त और एक्टर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

नम आंखों से विंदू ने दी अंतिम विदाई

एक्टर विंदू दारा सिंह भी अपने साथी कलाकार और दोस्त मुकुल देव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान E24 से बात करते हुए एक्टर की आंखों से आंसू भी झलक पड़े। विंदू ने कहा, ‘उसके साथ हमने एक महीने तक शूटिंग की। वो बहुत नेक और अच्छे दिल का इंसान था। आप सब लोग उसे प्यार दें और हमेशा उसे याद रखें।’

---विज्ञापन---

दिल्ली में चल रहा था इलाज

राहुल देव के छोटे भाई मुकुल देव लंबे समय से बीमार थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुकुल ने इलाज के दौरान ही 23 मई की रात अस्पताल में आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें: Mukul Dev एक्टर बनने से पहले थे पायलट, सुष्मिता संग दी ‘दस्तक’, जानें परिवार में कौन-कौन?

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2025 06:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola