Mukesh Khanna: बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर लगातार एक्टिव रहते हैं और लगभग हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं. हाल ही में उन्होंने CJP प्रोटेस्ट पर भी अपनी बात रखी. बता दें इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देशभर में आंदोलन कर रही है. 10 अक्टूबर को होने वाले आंदोलन से पहले ही प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. मुकेश खन्ना ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है.
CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना?
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘दिल्ली में आज दिन भर जो भी कुछ हुआ, मुझे अच्छा लगा, मैं बस यही कहना चाहूंगा. मैं शुरू से कह रहा हूं कि कॉक्रोच जब भी हमारे घर में आए उसे खत्म कर देना चाहिए. आज दिल्ली की पुलिस ने सरकार ने इन कॉकरोचों के खिलाफ वही कदम उठाया है, जो मैं चहता था कि उठाया जाए. आप इन लोगों का रवैया देखिए, इन लोगों का हौसला देखिए.’
‘ये लोग मोदी का मजाक उड़ाते हैं’
वीडियो में मुकेश ने आगे कहा, ‘ये जो तीन लोगों का ग्रुप है ये लोग इंस्टा, फेसबुक को अच्छे से यूज कर रहे हैं, भरा पड़ा है पूरा. वीडियो डालते हैं, मोदी के खिलाफ हंस-हंस कर बोल रहे हैं कि मोदी डर गया है. मोदी ने इतने लोगों की पुलिस लगा दी है, 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए. 56 इंच छाती का बंदा हमसे डर गया है. हंस रहे हैं मजाक उड़ा रहे हैं और कल आ रहे हैं. दूसरे दिन प्लेन में गिरफ्तार किया जाता है बोल रहे हैं कि हम तो अरेस्ट होने के लिए आए हैं. जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए.’
ध्रुव राठी को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना?
एक्टर ने ध्रुव राठी की भी खूब आलोचना की और कहा, ‘आपने देखा होगा कि ध्रुव राठी हमारे देश के खिलाफ जर्मनी से बोलता है. खासतौर पर इसे बुलाया गया है. साफ दिख रहा है कि किस तरह से पानी की तरह पैसे बहाए जा रहे हैं. अगले दिन ध्रुव राठी को अरेस्ट कर लिया जाता है. यही तरीका ठीक है गुंडा राज रोकने के लिए.’
वीडियो शेयर करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा, ‘बदतमीजी की भी हद होती है! अकड़ की भी हद होती है! नाटक की भी हद होती है! इन तीनों को लांघ गया है कॉकरोच! नाम है जिसका अभिजीत दिपके, काम मोदी जी का मखौल उड़ाना, पुलिस से पंगा लेना! अपनी औकात से ऊंची बातें करना, अमरीकी और अब ध्रुव राठी की जर्मनी मदद लेना और कहना हम आ रहे हैं!! पुलिस ने छेड़ा जवाबी आंदोलन. प्लेन में दिपके और घर में गिरफ्तार हुआ ध्रुव राठी जर्मन का! और हो गया सब टांय टांय फिश! लिया पंगा पुलिस से, जवाब में नंगा कर दिया पुलिस ने!!! आप भी देखिए!!’