Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अनुराधा पौडवाल, रुपाली गांगुली, तनिषा मुखर्जी और शालिनी पासी को दिल्ली में मिला खास सम्मान, मनोज तिवारी भी रहे उपस्थित

Lokmata Ahilyabai Holkar Mahila Samman 2026: 10 मार्च 2026 को दिल्ली में फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियों सहित कई महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया. ये इस सम्मान का पांचवा संस्करण था, जिसका आयोजन बड़े भव्य तरीके से किया गया.

Lokmata Ahilyabai Holkar Mahila Samman 2026

Lokmata Ahilyabai Holkar Mahila Samman 2026: दिल्ली में आयोजित ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान 2026’ का उद्देश्य देशभर की उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने साहस, नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ये इसका पांचवा संस्करण था. इसकी शुरुआत 5 वर्ष पहले हुई थी. इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को पहचान और सम्मान देना है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अपनी अलग पहचान बनाई है. समय के साथ यह मंच एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के रूप में स्थापित हो चुका है, जो न केवल महानगरों बल्कि देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों की महिलाओं को भी सम्मानित करता है, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाएं भी शामिल हैं. समारोह में मनोरंजन दुनिया की हस्तियों को भी सम्मानित किया गया.

‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान 2026’ का आयोजन

इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, सांसद श्री मनोज तिवारी, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत एच.ई. श्री मारियानो काउसीनो, बेनीन गणराज्य के भारत में राजदूत एच.ई. श्री एरिक जीन-मैरी जिन्सू तथा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री प्रवेश वर्मा की पत्नी श्रीमती स्वाति सिंह वर्मा उपस्थित रहे.

---विज्ञापन---

अनुराधा पौडवाल, रुपाली गांगुली, तनिषा मुखर्जी सहित इन महिलाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में इस वर्ष देशभर की 65 प्रेरणादायी और सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया. इनमें पद्मश्री अनुराधा पौडवाल, रुपाली गांगुली, तनिषा मुखर्जी, डॉ. जय मदान, शालिनी पासी और रूपा अय्यर जैसी प्रसिद्ध हस्तियों के साथ-साथ मणिपुर की जैग्याश्री सोइबम, महाराष्ट्र की मौली अदकुर, जम्मू-कश्मीर की आरिफा जान, वृंदावन की रेनुका गोस्वामी और बिहार की डी. आलिया जैसी जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को आदरपूर्वक सम्मानित किया गया.

बता दें कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान’ देश के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर की महिलाओं को दिया गया, जो मीडिया, पत्रकारिता, सार्वजनिक सेवा, कानून, शिक्षा, उद्यमिता, तकनीक, विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा, आध्यात्मिकता, कला और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं. साल 2026 में इस सम्मान के पांचवें संस्करण का सफल आयोजन किया गया, जिसमें एक बार फिर भारत की महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का उत्सव मनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 12, 2026 10:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola