Amitabh Bachchan pens heartfelt tribute for Asha Bhosle: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया. आज 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला डाला है. फिल्मी दुनिया के सितारे लगातार उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है.
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
आशा भोसले ने अमिताभ बच्चन के लिए कई ब्लॉकबस्टर गाने गाए हैं. ऐसे में उनका जाना अमिताभ बच्चन को निराश कर गया है. बिग बी ने अपने ब्लॉग में आशा भोसले के निधन पर दुख जताया और लिखा, “शोक और संताप… एक पूरा युग… एक अविश्वसनीय… एक अद्भुत, विस्मयकारी, असाधारण हस्ती… कल हमसे बिछड़ गईं… प्रतिष्ठित, महान गायिका आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं.”
आगे भावुक मन से अमिताभ बच्चन ने कहा, “गहरे शोक में डूबे हुए… जिस भी गीत को उन्होंने अपनी आवाज दी, उसमें जान फूंक देने की उनकी अद्भुत क्षमता… अब इस दुनिया से चली गई हैं और हमारे लिए वह अपने पीछे अमर संगीत का एक संपूर्ण विश्वकोश छोड़ गई हैं. भले ही उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया हो, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी. उनकी आवाज अमर है.”

92 साल की उम्र में हुआ निधन
बता दें आशा भोसले को 11 अप्रैल की शाम को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अप्रैल को उनके बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की. आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा गीत गाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए. उन्होंने करीब 12000 गानों को अपनी आवाज दी थी. उनके बिना आज म्यूजिक इंडस्ट्री सुनी पड़ गई है.