Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Pawan Singh को धमकी’ केस में सबसे बड़ा यू-टर्न, गैंगस्टर ने खोला राज, कहा- सीधा एके-47 की गोली उसकी छाती में…

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने की खबर सामने आई थी. हालंकि अब गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने एक ऑडियो जारी करके बताया है कि उन्हें इस तरह की कोई धमकी नहीं दी गई है.

---विज्ञापन---

Pawan Singh threat News

Pawan Singh threat News: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने की खबर सामने आई थी. वहीं अब इसको लेकर गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने बड़ा बयान दिया है. बता दें कि बीते दिनों पवन सिंह ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ मंच साझा करने गए थे. हालांकि इससे पहले ही पवन सिंह को धमकी मिलने लगीं कि वो सलमान खान के साथ काम न करें. इसके बाद भी पवन सिंह ग्रैंड फिनाले में पहुंच थे. हालांकि अब गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ऐसी किसी भी प्रकार की धमकी पवन सिंह को नहीं दी गई है.

गैंगस्टर हरि बॉक्सर का ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया है. इस मैसेज में गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने पवन सिंह को गैंग की तरफ से धमकी दिए जाने से साफ इनकार कर दिया है. मैसेज में कहा गया है कि पवन सिंह ने मीडिया में बताया कि बिश्नोई गैंग ने उसे धमकी दी है और गैंग के खिलाफ थाने में ऐसी शिकायत भी दर्ज कराया है कि इसे जान से मारने की धमकी दी गई है. वायरल ऑडियो में साफ तौर कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से पवन सिंह को न ही कॉल किया गया है और न ही जान से मारने की धमकी दी गई है.

---विज्ञापन---

“सीधा एके-47 की गोली…”

इस ऑडियो में यह भी कहा गया है कि हम जो भी काम करते हैं खुलेआम करते हैं. फेम पाने और सिक्योरिटी लेने के चक्कर में पवन सिंह ने ऐसा किया है. गैंग का दावा है कि वो तो इस एक्टर को जानते तक नहीं हैं. वायरल ऑडियो में सुरक्षा एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया है कि वो इस मामले की गहनता से जांच करें. सलमान को लेकर भी ऑडियो में बोला गया है. गैंगस्टर ने कहा, “जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, हम उसको कॉल नहीं करेंगे. सीधा एके-47 की गोली उसकी छाती में उतारेंगे.”

6 दिसंबर को मिली थी पवन सिंह को धमकी

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को था. इससे एक दिन पहले ही यानी 6 दिसंबर को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की तरफ से पवन सिंह को धमकी दिए जाने की खबर सामने आई थी. जहां धमकी में साफ-साफ कहा गया था कि वो सलमान खान के साथ काम ना करें. पवन सिंह ने इस मामले में मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. वहीं यह भी बता दें कि धमकी के बाद भी पवन सिंह सलमान के शो में पहुंचे थे और ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ गाने पर डांस भी किया था.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2025 07:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola