---विज्ञापन---

‘नागजिला’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, इस दिन थिएटर्स में तहलका मचाएंगे कार्तिक आर्यन

Naagzilla Release Date: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'नागजिला' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. अब जाकर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

Kartik Aaryan film Naagzilla postponed
Kartik Aaryan film Naagzilla postponed

Naagzilla Release Date: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. ऐसे में फैंस के बीच इसेलेकर काफी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रहा है. वहीं अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बताकर फैंस की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म किस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी.

इस दिन रिलीज होगी ‘नागजिला’

हाल ही इस फिल्म को लेकर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने लेटेस्ट जानकारी दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ का पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. अपनी पोस्ट में लिखा तरण आदर्श ने लिखा, ‘धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ की रिलीज डेट लॉक हो गई है. कार्तिक आर्यन स्टारर यह क्रेचर कॉमेडी फिल्म 12 फरवरी 2027 को वैलेंटाइन्स डे वीक में थिएटर्स में रिलीज होगी.’ वहीं इससे पहले ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘नागजिला’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है. इस फिल्म में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस प्रीति मुखुंधन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी को लेकर बार करें तो नगजिला की कहानी काफी भव्य और अलग होने वाली है. यही कारण है फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. अब ये फिल्म 12 फरवरी 2027 वैलेंटाइन डे वीकेंड के साथ रिलीज होगी. ऐसे में फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलेगा.

इच्छाधारी नाग के किरदार में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

बता दें फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. ये लुक करण जौहर ने शेयर करते हुए लिखा था, ‘इंसानों वाली पिक्चर बहुत देख ली, अब नागों वाली देखो. नागजिला नाग लोक का पहला कांड… मजा फैलाने आ रहा है प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद.’ ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है.

First published on: Apr 15, 2026 08:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.