Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: 5वें दिन Kantara Chapter 1 की कमाई 250 करोड़ के पार, नीचे SSKTK का गिरा ग्राफ

Box Office Collection: कन्नड़ साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म Kantara Chapter 1 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. वहीं, फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई में गिरावट देखने को मिली.

Kantara Chapter-1 Box Office Collection day 5
Kantara Chapter 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म Kantara Chapter 1 लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 5 दिनों के अंदर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि 5वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. लेकिन इसके बाद भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्हौत्रा और रोहित सरफ की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कुल कितनी कमाई की?

Kantara Chapter 1 की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ ने 5वें दिन 30.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 255.75 करोड़ की कमाई कर ली है. 5वें दिन इसकी ऑक्यूपेंसी भी थोड़ी कम रही, जिसका नंबर 72.70 प्रतिशत रहा. इसमें सुबह के शो में 41.91%, दोपहर के शो में 76.52%, शाम के शो में 82.73%, और रात के शो में 89.64% रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कभी हकलाता था ये एक्टर, गुस्से में किया ऐसा काम कारवानी पड़ी सर्जरी, 150 टांकों के बाद मिला सबक

‘सनी संस्कारी…’ की कमाई

वहीं, जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 5वें दिन सिर्फ 3 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने 33 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा सिनेमाहॉल की कुल ऑक्यूपेंसी 15.52% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.48%, दोपहर के शो में 14.17%, शाम के शो में 14.48%, और रात के शो में 24.95% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘स्पिरिचुअल आदमी हूं बैकलेस…’, Elvish Yadav ने Tanya Mittal को किया रोस्ट; व्लॉग में उड़ाई खिल्ली

दोनों फिल्मों की कास्ट

फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम, राकेश पुजारी, प्रमोद शेट्टी और अच्युत कुमार जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. वहीं, फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्हौत्रा और रोहित सरफ के अलावा अभिनव शर्मा और मनीष पॉल भी अहम रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2025 07:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola