Pawandeep Rajan Health Update: रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन के आज सुबह कार एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। सिंगर पवनदीप राजन का होमटाउन उत्तराखंड से दिल्ली आते हुए भीषण कार हादसा हुआ है, जिसमें सिंगर बुरी तरह से घायल हुए हैं। सोमवार को सुबह 3:40 बजे उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर ये कार एक्सीडेंट हुआ है, जिसके बाद उनको वहां के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मगर सिंगहर की चोटों को देखते हुए उनको बड़े हॉस्पिटल में रेफर किया था। ऐसे में अब पवनदीप राजन ने नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Indian Idol 12 विनर पवनदीप राजन को किया दिल्ली रेफर, मैनेजर ने बताई कैसी है हालत?
नोएडा में चल रहा सिंगर का इलाज
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन की हालत स्थिर और होश में है। फिलहाल सिंगर का नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उन्हें ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखभाल मिल रही है। सिंगर को आज दिल्ली से अहमदाबाद की फ्लाइट लेनी थी, जहां उनको एक इवेंट में शामिल होना था। मगर रास्ते में ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनको मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
पिता ने बताई कैसी है हालत?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बारे में पवनदीप के पिता सुरेश राजन ने लोकल 18 से बातचीत की। इस दौरान लोकगायक ने बेटे पवनदीप के बारे में हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, ‘पवन अभी खतरे से बाहर हैं, लेकिन सिंगर के दोनों पैर और दाएं हाथ फैक्चर हो गया है। पवनदीप के साथ उनके दो साथी भी इस कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।’ बता दें कि सिंगर अपने दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ सफर कर रहे थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
किसकी वजह से हुआ एक्सीडेंट?
सुरेश राजन ने आगे एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘पवनदीप की गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था, जिसे अचानक नींद की झपकी आ गई, और सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से गाड़ी जा टकराई। ये टक्कर इतनी तीव्र थी कि कार का बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया है।’ सिंगर के पिता ने बताया है कि वो 3 दिन पहले अपनी मां को चंपावत छोड़ने आए थे और आज उनका अहमदाबाद में एक शो होना था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Netflix की ‘Lust Stories 3’ पर बड़ा अपडेट, इन 2 हसीनाओं की हुई एंट्री? 1 तो सीजन 2 कर चुकी डायरेक्ट