Saturday, 30 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

Oscars 2026: ऑस्कर की दौड़ में ‘होमबाउंड’, जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर की फिल्म इस कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट, करण जौहर हुए इमोशनल

Oscars 2026: ऑस्कर 2026 के लिए 'द अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंस' ने 16 दिसंबर को 12 कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट्स की अनाउंसमेंट की है. इसमें भारत की फिल्म 'होमबाउंड' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है.

---विज्ञापन---

Homebound Shortlisted for Oscars 2016

Homebound Shortlisted for Oscars 2026: भारत की एक फिल्म को ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. ‘द अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंस’ ने बीते दिन यानी 16 दिसंबर को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए 12 कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट्स की अनाउंसमेंट की है. जहां एक कैटेगरी में भारतीय फिल्म को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है. ऑस्कर के लिए भारतीय फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने पर करण जौहर काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि भारतीय फिल्म को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. साथ ही उन्होंने इसे गर्व का पल बताया.

कौन सी भारतीय फिल्म हुई ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट?

ऑस्कर 2026 के लिए भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज घायवान हैं और फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ही ईशान खट्टर और विशाल जेठवा लीड रोल में हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. हालांकि अभी फाइनल नॉमिनेशन होना बाकी है.

---विज्ञापन---

करण जौहर हुए इमोशनल

‘होमबाउंड’ फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने पर करण जौहर इमोशनल हो गए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे नहीं पता कि मैं शब्दों में कैसे बयां करूं कि HOMEBOUND की इस जर्नी को लेकर मैं कितना प्राउड, एक्साइटेड हूं. हम सभी dharmamovies को इस गौरवशाली और महत्वपूर्ण फिल्म को अपनी फिल्मोग्राफी में शामिल करने का सौभाग्य प्राप्त है.” उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को भी धन्यवाद लिखा, “नीरज घायवान को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे कई सपनों को साकार किया. कान्स से लेकर ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में शामिल होने तक, यह एक बेहद रोमांचक सफर रहा है. इस खास फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और टीम को ढेर सारा प्यार! आगे बढ़ते रहो. ‘होमबाउंड’ अब @netflix_in पर स्ट्रीम हो रही है.”

15 फिल्म हुईं शॉर्टलिस्ट

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ के साथ ही दुनियाभर से कुल 15 फिल्में सिलेक्ट हुई हैं. जहां अर्जेंटीना की Belén, ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट, फ्रांस की इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट, जर्मनी की साउंड ऑफ फॉलिंग, ईराक की द प्रेसिडेंट्स केक, जापान की Kokuho, जॉर्डन की ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू, नॉर्वे की सेंटीमेंटल वैल्यू, फिलिस्तिन की फिलिस्तीन 36, साउथ कोरिया की नौ अदर च्वॉइस, स्पेन की Sirât, स्विट्जरलैंड की लेट शिफ्ट, ताइवान की लैफ्ट हैंडेड गर्ल और ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजब को इस कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है.

फाइनल नॉमिनेशन कब होंगे?

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में कुल 15 फिल्म शॉर्टलिस्ट्स की गई हैं. हालांकि फाइनल नॉमिनेशन के दौरान 10 फिल्म बाहर कर दी जाएंगी. यानी सिर्फ 5 फिल्में ही बचेंगी. जानकारी के लिए बता दें कि फाइनल नोमिनेशन 22 जनवरी 2026 को होगा. वहीं ऑस्कर अवॉर्ड 2026 का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Dec 17, 2025 09:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola