Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

India Pakistan Ceasefire पर Malaika Arora का पहला रिएक्शन, क्या बोलीं एक्ट्रेस?

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी दी है। सीजफायर का ऐलान होते ही तुंरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

---विज्ञापन---

Malaika Arora
Malaika Arora

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया 48 घंटे से ज्यादा समय तक चले सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी टेंशन का माहौल था और ऐसे में सीजफायर के ऐलान होते ही बॉलवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: 15 साल बाद तोड़ी शादी, बच्चों को भी छोड़ा, पत्नी ने खोली एक्टर की पोल?

---विज्ञापन---

भारत-पाक के बीच सीजफायर

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया है, जिसमें लिखा, ‘पिछले 48 घंटों में,@VP वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल सीजफायर और व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं।’

मलाइका अरोड़ा ने जताई खुशी

मलाइका अरोड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए बीते दिन पोस्ट शेयर किया था। अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के तुरंत बाद मलाइका अरोड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के ट्वीट को शेयर किया है और उसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘थैंक गॉड।’

---विज्ञापन---

सीजफायर पर बोले शशि थरूर

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘ शांति जरूरी है…मैं बहुत खुश हूं। भारत कभी भी दीर्घकालिक युद्ध नहीं चाहता था। भारत आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए युद्ध चाहता था और वह सबक सिखाया गया है…’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मां को आंसू रोकते देखकर बड़ी हुई…’ फौजी की बेटी रिया चक्रवर्ती का सैनिक परिवारों के लिए इमोशनल नोट

First published on: May 10, 2025 06:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola