Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिल्ली में Honey Singh का Millionaire India Tour, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Honey Singh Millionaire India Tour: यो यो हनी सिंह का आज दिल्ली में कॉन्सर्ट होने जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आइए आपको भी बताते हैं किन रास्तों से जाने से बचें?

---विज्ञापन---

Honey Singh Millionaire India Tour: दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी टूर के बाद यो यो हनी सिंह भी मिनेलियर इंडिया टूर पर हैं। मुंबई से कॉन्सर्ट की शुरुआत करने के बाद आज यानी 1 मार्च को हनी सिंह दिल्ली में परफॉर्म करने जा रहे हैं। बीती रात लखनऊ में अपने गानों से तहलका मचाने के बाद अब दिल्ली के फैंस भी उनके गाने लाइव सुनने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। आइए आपको भी बताते हैं किन रास्तों पर निकलें और किन रास्तों पर जाने से बचें?

कॉन्सर्ट कब होगा शुरू?

हनी सिंह का ये लाइव कॉन्सर्ट शनिवार को शाम 6 बजे से शुरू होने जा रहा है। जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को संभलकर निकलने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोपहर 12 बजे से आधी रात 12 बजे तक कुछ सड़कों पर जाने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Monalisa की एक्टिंग क्लास का नया वीडियो वायरल, राजेश खन्ना के गाने पर डांस कर बटोरी वाहवाही

ये सड़कें रहेंगी प्रभावित

-आईपी मार्ग (MGM)
-विकास मार्ग
-रिंग रोड (राजघाट से आईपी डिपो)

---विज्ञापन---

भारी वाहनों की नहीं अनुमति

आईपी मार्ग/ विकास मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। वहीं राजघाट से आईपी मार्ग तक किसी भी भारी वाहन और बस जाने की अनुमति नहीं दी गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि इन रास्तों पर जाने से बचें नहीं तो आप ट्रैफिक में बुरी तरह फंस जाएंगे।

---विज्ञापन---

स्टेडियम में इन रास्तों से करें एंट्री

इंदिरा गांधी स्टेडियम में इन रोड से ही एंट्री मिलेगी। पहली एंट्री वेलोड्रोम रोड से ही दिया जाएगा। वहीं दूसरी एंट्री एमजीएम रोड से मिलेगी जो रिंग रोड पर है। ये एंट्री शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी।

https://www.instagram.com/p/DGpAfcNNqJA/

---विज्ञापन---

पार्किंग का रखें ख्याल

वहीं पार्किंग की बात करें तो स्टेडियम में आने वाले लोग अपने वाहन स्टेडियम के पास ही पार्क कर सकते हैं। वहीं विंडस्क्रीन पर पार्किंग लेबल डिस्प्ले होना चाहिए। साथ ही लेबल पर वाहन का नंबर भी लिखा रहना चाहिए। बिना लेबल के पार्किंग में जगह नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताई ट्वीट के पीछे की असली सच्चाई

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2025 10:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola