Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़

Himanshi Khurana: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अचानक सुर्खियों में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है. एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई.

Himanshi Khurana: ‘बिग बॉस 13’ से पॉपुलर हुई पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अचानक सुर्खियों में छा गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमांशी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसे लेकर अब पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया है. बीते दिनों इसी तरह रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को ऐसी धमकियां मिली थीं. ऐसे में हिमांशी के इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को एक एक्सटॉर्शन कॉल आया, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई. मांग पूरी न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई.

बता दें एक्ट्रेस हिमांशी खुराना मोहाली एक बड़े सोसाइटी में रहती हैं. यहां पुलिस ने एक्ट्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी है. मोहाली के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस हरमंदेप हंस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि धमकी की जानकारी मिल चुकी है और जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी. साथ ही, हिमांशी खुराना की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. पुलिस ने उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और निगरानी भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. जांच एजेंसियां लगातार कॉल की असलियत और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी हुई हैं. पुलिस लगातार इस मामले में जुटी हुई है.

---विज्ञापन---

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को भी मिलीं धमकियां

हिमांशी से पहले हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह को भी इसी तरह की धमकियां मिलने की खबर आई थी. एक ऑडियो मैसेज द्वारा इन सितारों को भी इसी तरह धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस और खुफिया एजेंसी इन मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है. हिमांशी को मिले इस धमकी से फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है.

First published on: Feb 14, 2026 08:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola