Bollywood Stars Weight Loss Transformation: इंडस्ट्री के सेलेब्स अक्सर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में राम कपूर ने वजन घटाकर फैंस को चौंका दिया था। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया और कहा कि उन्होंने सर्जरी से वजन कम किया है। राम से पहले भी कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चर्चाओं में रह चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सेलेब्स हैं?
राम कपूर
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी शो से मशहूर हुए राम कपूर ने हाल ही में 55 किलो वजन घटाया है। एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि सोशल मीडिया पर इसके चलते उन्हें मिक्स प्रतिक्रिया मिली थी। जहां एक तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: तलाक के 4 साल बाद Aamir Ali को फिर हुआ प्यार, 16 साल छोटी एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट?
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति ने भी अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबके होश उड़ा दिए थे। एक्ट्रेस ने 28 किलो वजन कम कर लिया था। वहीं एक्ट्रेस ने अपने वेट लॉस की जर्नी भी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने केरल की मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू सीखी थी, जिसकी वजह से उनका वजन कम हुआ।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले काफी हेल्दी थीं। पहले उनका वजन 98 किलो था। इसके बाद उन्होंने जंक फूड से परहेज कर हेल्दी डाइट अपनाई, जिसके बाद उनका वजन 45 किलो हो गया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
भूमि पेडनेकर
दम लगा के हईशा से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली भूमि का वजन 89 किलो था। हालांकि एक्ट्रेस ने मूवी के लिए अपना वजन बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने करीब 32 किलो वजन कम किया था। एक्ट्रेस ने अपनी लिस्ट से जंक फूड को गुडबाय कह दिया था। जिसके बाद वो फैट से फिट हो पाईं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शहनाज गिल
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल हेल्दी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने 6 महीने से भी कम समय में 12 किलो वजन घटाया था। उन्होंने जंक फूड छोड़कर हेल्दी डाइट अपनाई।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में क्यों भड़कीं अर्चना गौतम? टीम चैलेंज टास्क में हुई गरमा-गर्मी