---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका-विजय की शादी की तैयारियां शुरू, परिवार ने निभाई रश्में

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding in Hindi LIVE: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसके जश्न की तैयारी पिछले तीन दिनों से उदयपुर में चल रही है.

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE Update in Hindi: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी के जश्न पिछले तीन दिनों से उदयपुर में चल रहा है, जिसकी कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं. तय समय के अनुसार, विजय और रश्मिका, यानी विरोश, 26 फरवरी को शादी के सात फेरे लेंगे. इससे पहले उदयपुर से विरोश के संगीत और हल्दी की तस्वीरें सामने आईं, तो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट किया. इस पर पीएम मोदी ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं दीं और दोनों के नाम एक खास पत्र लिखा. वहीं, रश्मिका और विजय की शादी में फंक्शन में क्रिकेट का आयोजन किया गया है, इसके साथ ही खाने में जापानी डिनर होस्ट किया गया है. इसी बीच मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है.

---विज्ञापन---

मेहमानों की लिस्ट

  • स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा
  • एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ
  • एक्ट्रेस ईशा रेब्बा
  • डायरेक्टर राहुल रविंद्रन
  • डायरेक्टर थारुन भास्कर
  • डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा

इसके अलावा, आज फेमस टीवी एक्ट्रेस श्रति झा का जन्मदिन है, इस साल एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रति झा ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आए टीवी शो ‘धूम मचाओ धूम’ से की थी, लेकिन उन्हें पहला बड़ा ब्रेक सीरियल ‘ज्योति’ में मिला था. लोगों के बीच उन्हें पहचान 2011 में आए सीरियल ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव:’ से मिली. इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के सबसे हिट सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में प्रज्ञा का किरदार निभाया. श्रति झा एक्टिंग के साथ-साथ पॉइट्री भी करती हैं.

तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने 6वें दिन सिर्फ 0.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने 6वें दिन सिर्फ 0.40 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मूवी ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

00:00 (IST) 27 Feb 2026
विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने पोस्ट शेयर की

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आज शादी हो गई है. जहां अब दोनों की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनकी भी एक समस्या सुलझ गई है.

https://www.instagram.com/p/DVOTe31gYNI/?utm_source=ig_web_copy_link

23:30 (IST) 26 Feb 2026
कल रिलीज नहीं होगी 'द केरल स्टोरी', हाईकोर्ट ने लगाई रोक

The Kerala Story 2 Controversy: विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की राहें और भी मुश्किल हो गई हैं. कल यानी 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार इस फिल्म की रिलीज पर अब अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच द्वारा रोक लगाए जाने के बाद अब डिवीजन बेंच ने भी कड़ा रुख अपनाया है. पूरी खबर यहां पढें...

21:08 (IST) 26 Feb 2026
इन सेलेब्स ने दी विजय-रश्मिका को शादी की बधाई

आज यानी 26 फरवरी 2026 का दिन मनोरंजन जगत के लिए ऐतिहासिक बन गया है. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, साउथ और बॉलीवुड के चहेते सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. इस 'पावर कपल' की शादी की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:22 (IST) 26 Feb 2026
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने

साउथ के सबसे पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की पहली तस्वीरें आखिरकार सामने आ गई हैं. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है. प्यार, सादगी और खूबसूरती से भरी इन झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

https://www.instagram.com/p/DVOOZXek3sl/?utm_source=ig_web_copy_link

17:45 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: कोडावा रिवाजों से दोबारा होगी विजय-रश्मिका की शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी संपन्न हो गई है. कपल ने आंध्रा रिवाजों से सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए. लेकिन अब वो दूसरी बार कोडावा रिवाजों के मुताबिक शादी रचाएंगे.

16:24 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: हो गई रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने आखिरकार 26 फरवरी को यानी आज शादी के बंधंन में बंध गए हैं. उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए हैं...पूरी खबर पढे़ं

13:07 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: शाम को दूसरी बार शादी करेंगे रश्मिका-विजय

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज दो अलग तरीके से शादी करेंगे. कपल की तेलुगू रीति-रिवाजों से पहली शादी सुबह 10:10 बजे संपन्न हुई. अब शाम करीब 4 बजे दूसरी शादी रश्मिका मंदाना की कोडावा (कूर्गी) परंपराओं से होगी.

12:29 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: एक-दूसरे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा शादी के बंधंन में बंध गए हैं. उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद उनके वेडिंग डेस्टिनेशन के बाहर मीडिया कर्मियों को कपल की तरफ से मिठाई बांटी गई. जिसका एक वीडियो सामने आया है.

https://www.instagram.com/reel/DVNipcqDJHe/?utm_source=ig_web_copy_link

11:59 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: हो गई रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने आखिरकार 26 फरवरी को यानी आज शादी के बंधंन में बंध गए हैं. Milagro Movies नाम के एक X पेज की एक पोस्ट के अनुसार, उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

11:33 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: एक दूसरे के हुए रश्मिका-विजय!

खबरों की मानें, तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी संपन्न हो गई है. कपल की तेलुगू रीति-रिवाजों से पहली शादी सुबह 10:10 बजे संपन्न हुई.

Hero #vijaydeverakonda & #rashmikamandanna officially tied the knot on 10.10 💍❤️#virosh pic.twitter.com/iZ3W3bf5YN— Milagro Movies (@MilagroMovies) February 26, 2026
11:19 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: विजय की मां ने संगीत सेरेमनी में कपल को खास सरप्राइज दिया

उदयपुर में रश्मिका-विजय की शादी की धूम मची हुई है. विजय देवरकोंडा की मां माधवी ने संगीत के दौरान कपल को एक खास सरप्राइज दिया. इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, ‘मैं यह खूबसूरत सरप्राइज परफॉर्मेंस अपने प्यारे ‘बंगारम’ विजय और ‘रुशी’ (रश्मिका) को डेडिकेट करती हूं. हम तुम दोनों से बहुत प्यार करते हैं.’

11:18 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कया इनवाइट

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट किया. इस पर पीएम मोदी ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं दीं और दोनों के नाम एक खास पत्र लिखा. वहीं, रश्मिका और विजय की शादी में फंक्शन में क्रिकेट का आयोजन किया गया है, इसके साथ ही खाने में जापानी डिनर होस्ट किया गया है. इसी बीच मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है.

https://www.instagram.com/p/DVNM96aEtMb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:57 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका-विजय की शादी की शुरू, आया वीडियो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज जयपुर में शादी रचा रहे हैं. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म वायरल भयानी ने शादी की तैयारियों के बीच एक वीडियो पोस्ट किया है, जिससे सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक मिल रही है.

https://www.instagram.com/reel/DVNOnCRE3QF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:38 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: इन फूलों से सजाया जाएगा रश्मिका और विजय की शादी का मंडप

पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज उदयपुर में शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं. पॉपुलर कपल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के सात लेगा. इस बीच दोनों की शादी का मंडप जिन फूलों से सजाया जाएगा. उसकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें लिली, लेवेंडर से लेकर लाल गुलाब तक शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DVNRv0EksUS/?utm_source=ig_web_copy_link

10:14 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका के परिवार ने नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम किया भेंट

बॉलीवुड बबल के एक के अनुसार, रश्मिका मंदाना के परिवार ने समारोह के हिस्से के रूप में विजय देवरकोंडा के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट करके परंपरा का पालन किया.

https://www.instagram.com/p/DVNMdmTCCdo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:55 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: 10 बजे तेलुगू रिवाज से होगी शादी

आज विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सात जन्मों के लिए एक होने वाले हैं. दोनों दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. अगर खबरों की मानें, तो वे आज सुबह करीब 10 बजे आंध्र की पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी करेंगे और शाम को करीब 4 बजे कोडावा (कूर्गी) परंपरा के अनुसार शादी होगी.

09:21 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: क्या हो गई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी?

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसी बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के शुभ मुहूर्त की टाइमिंग रिवील हो गई है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DVNERi2EnOe/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

08:28 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE: शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी के जश्न पिछले तीन दिनों से उदयपुर में चल रहा है, जिसकी कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं. तय समय के अनुसार, विजय और रश्मिका, यानी विरोश, 26 फरवरी को शादी के सात फेरे लेंगे. इससे पहले उदयपुर से विरोश के संगीत और हल्दी की तस्वीरें सामने आईं, तो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DVNFQzVGvIA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Feb 26, 2026 07:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.