Home/E24 News/Entertainment News Live: 15 दिन में दुनिया छोड़ गई 'वेलकम' की ये जोड़ी! नाना पाटेकर और मुश्ताक खान को याद कर भावुक हुए फैंस
Entertainment News Live: 15 दिन में दुनिया छोड़ गई ‘वेलकम’ की ये जोड़ी! नाना पाटेकर और मुश्ताक खान को याद कर भावुक हुए फैंस
कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' के किरदार उदय शेट्टी और बल्लू को भला कौन भूल सकता है? दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला था, अब सबसे हैरान करने वाली बात यही है, कि इन दोनों दिग्गजों ने 15 दिनों के अंदर ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
'वेलकम' की जोड़ी उदय भाई और बल्लू 15 दिन में दुनिया छोड़ गए
Entertainment News Live: बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ के किरदार उदय शेट्टी और बल्लू को भला कौन भूल सकता है? फिल्म में नाना पाटेकर और मुश्ताक खान की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था. उदय भाई का रौब हो या बल्लू की मजेदार हरकतें, दोनों की केमिस्ट्री ने इस फिल्म को यादगार बना दिया, लेकिन अब इन किरदारों को पर्दे पर जीवंत करने वाले दोनों कलाकारों के निधन की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. महज 15 दिनों में दोनों कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं.
उदय भाई और बल्लू की जोड़ी ने जीता था दिल
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में शामिल है. फिल्म में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था, जबकि मुश्ताक खान बल्लू के रोल में नजर आए थे. दोनों के बीच की नोकझोंक और एक-दूसरे के साथ निभाया गया रिश्ता दर्शकों को खूब पसंद आया.
---विज्ञापन---
दर्शकों को याद आई उदय शेट्टी और बल्लू की जोड़ी
फिल्म में बल्लू को उदय भाई के वफादार साथी के रूप में दिखाया गया था. वह हर मुश्किल में उनके साथ खड़ा रहता था. हालांकि, अपनी मजेदार बातों और हरकतों से वह कई बार ऐसी स्थिति पैदा कर देता था कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते थे. यही वजह है कि आज भी फिल्म के कई सीन और डायलॉग लोगों को याद हैं.
बल्लू की टूटी टांग का किस्सा आज भी यादगार
‘वेलकम’ का एक मजेदार सीन बल्लू की कथित टूटी हुई टांग से जुड़ा है. बल्लू बताता है कि गुस्से में उदय भाई ने हॉकी स्टिक से उसकी टांग तोड़ दी थी. इसके बाद उदय ने उसका इलाज करवाया और उसे नकली पैर भी दिलवाया, लेकिन इस कहानी में एक मजेदार ट्विस्ट सामने आता है. दरअसल, बल्लू की टांग कभी टूटी ही नहीं थी. फिल्म का यह किस्सा आज भी दर्शकों को खूब हंसाता है.
---विज्ञापन---
15 दिनो में दोनों कलाकारों का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक खान का निधन इसी साल 24 सितंबर को हुआ था. बताया गया कि वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इसके करीब 15 दिन बाद नाना पाटेकर के निधन की खबर ने भी फैंस को दुखी कर दिया.
बॉक्सऑफिस रिपोर्ट
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. फिल्म का जलवा अभी भी बरकरार है. फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने सातवें दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की. छठे दिन की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में 16.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एक हफ्ते बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
---विज्ञापन---
11:18 (IST) 9 Oct 2026
Entertainment News Live: Bigg Boss 20 में शुरू हुआ Love ट्रायएंगल?
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में के नए एपिसोड में लव गिल, यंग डीएसए और स्काउट ओपी की आपसी लड़ाई ने लोगों का ध्यान खींचा है. इस दौरान लव गिल और यंग की नजदीकियों पर स्काउट ओपी ने इनडायरेक्टली रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की. पढ़ें पूरी खबर...
WTF 😭 Love is so close to kids Yung 🫣 Meanwhile obsession of Scout to banta hai, It will be intersting to see the threesome in Bigg Boss 20, Now what Salman will do 😭 Gullu #scoutop #biggboss20 #kanikamann #yungdsa #lovegill https://t.co/7Ss22cmVTe
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.