Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment Hindi LIVE: ये भारतीय डायरेक्टर बनी कान फिल्म फेस्टिवल के ‘क्रिटिक्स वीक’ में जूरी हेड, जानें पूरी डिटेल

Entertainment in Hindi LIVE: 65वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय डायरेक्टर पायल कपाडिया 'क्रिटिक्स वीक' की जूरी हेड बनीं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बहुत जल्द ही 65वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का जल्द ही आगाज होने वाला है. इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है. इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल भारतीयों के लिए भी बेहद खास होने वाला है. द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की डायरेक्टर पायल कपाडिया इस फेस्टिवल के 13 से 21 मई, 2026 तक वाले ‘क्रिटिक्स वीक’ में जूरी हेड होंगी. इस पर पायल कपाडिया ने कहा, ‘फिल्म समारोहों में फिल्मों के सिलेक्शन की वजह से फिल्ममेकर के रूप में मेरी यात्रा को शुरुआती दौर में ही समर्थन मिला. इनके जरिए से मुझे दुनिया भर से अपने जैसे बाकी लोगों से मिलने का मौका मिला, जिससे मुझे भविष्य के साथ देने वाले का एक ग्रुप बनाने में मदद मिली.

आज बॉलीवुडके फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी का जन्मदिन है. बिहार में जन्में मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शेखर कपूर की साल 1994 में आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्होंने पहचान साल 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ से मिली है. इस फिल्म में उन्होंने भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘प्रेमा कथा’, ‘कौन’, ‘घात’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘पिंजर’ जैसी फिल्म शामिलहैं..

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 6वें दिन को 6.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 78.90 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 127.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 35वें दिन 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बिजनेस 1121.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1764.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
11:05 (IST) 23 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: एक्टर मनोज बाजपेयी का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी का जन्मदिन है. बिहार में जन्में मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शेखर कपूर की साल 1994 में आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्होंने पहचान साल 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ से मिली है. इस फिल्म में उन्होंने भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘प्रेमा कथा’, ‘कौन’, ‘घात’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘पिंजर’ जैसी फिल्म शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DXR-FqpDwT7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:41 (IST) 23 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: ये भारतीय डायरेक्टर बनी कान फिल्म फेस्टिवल के ‘क्रिटिक्स वीक’ में जूरी हेड

बहुत जल्द ही 65वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का जल्द ही आगाज होने वाला है. इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है. इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल भारतीयों के लिए भी बेहद खास होने वाला है. द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की डायरेक्टर पायल कपाडिया इस फेस्टिवल के 13 से 21 मई, 2026 तक वाले ‘क्रिटिक्स वीक’ में जूरी हेड होंगी. इस पर पायल कपाडिया ने कहा, ‘फिल्म समारोहों में फिल्मों के सिलेक्शन की वजह से फिल्ममेकर के रूप में मेरी यात्रा को शुरुआती दौर में ही समर्थन मिला. इनके जरिए से मुझे दुनिया भर से अपने जैसे बाकी लोगों से मिलने का मौका मिला, जिससे मुझे भविष्य के साथ देने वाले का एक ग्रुप बनाने में मदद मिली.

https://www.instagram.com/p/DXbs8hLFn-M/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Apr 23, 2026 09:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.