Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: 1760 करोड़ के पार पहुंची ‘धुरंधर 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई, अभी तक नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू अभी तक सिनेमाघरों पर छाया हुआ है. फिल्म की कमाई भी लगातार आगे बढ़ रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection day 32
Dhurandhar 2 Box Office Collection day 32

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 35 दिन हो गए है. इसके बाद भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार तरीके से जारी है. पिछले 3 दिनों से फिल्म के कलेक्शन मामूली गिरावट देखी गई हैं. लेकिन, इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दबदबा बरकरार बना हुआ है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1760 करोड़ के पार पहुंच गया है. इस कमाई के साथ ‘धुरंधर’ ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. हालांकि, इतनी कमाई करने के बाद भी फिल्म ने इस एक मूवी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की भारत वाली कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज लोगों के बीच 35वें दिन में भी बरकरार है. फिल्म ने अपने 35वें दिन में बॉक्स ऑफिस पर 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 1121.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म ने 35वें दिन कुल 13.1% की ऑक्यूपेंसी के साथ, हिंदी भाषा में 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.02 करोड़ रुपये, तमिल में 0.3 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में आखिर कब 1200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी.

---विज्ञापन---

अभी तक नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां भी मूवी ने शानदार प्रदर्शन दिया है. वर्ल्डवाइड पर भी कमाई 1764.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस कमाई के साथ फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ‘केजीएफ’, ‘आरआरआर’, ‘कल्की 2898 AD’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड दिया है. लेकिन अभी एक फिल्म है जिसका रिकॉर्ड ‘धुरंधर: द रिवेंज’ नहीं तोड़ पाई है, उस फिल्म का नाम ‘बाहुबली 2’ है. दरअसल, ‘बाहुबली 2′ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.06 करोड़ रुपये है. जिसे अभी तक ‘धुरंधर 2’ चेस नहीं कर पाई है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2026 07:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.