मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां अपनी बेहतरीन कॉमिक टामिंग से लोगों को गुदगुदाने वाली इस दिग्गज एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, टीवी और थिएटर की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली, हॉलीवुड एक्ट्रेस Elsie Kelly का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को अपने परिवार के बीच आखिरी सांस ली.
इस शो से मिली थी बड़ी पहचान
बताया जा रहा है, कि वो पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारी से जूझ रही थीं. बता दें, उन्हें खास पहचान पॉपुलर टीवी शो Benidorm में निभाए गए, उनके ‘नोरीन’ के किरदार से मिली. इस शो में उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और सादगी भरे अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यही वजह है कि उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.
आखिरी समय में कौन था उनके साथ?
उनकी Talent Agent, Michelle Sykes ने ऑफीशियल बयान जारी करते हुए, बताया कि एल्सी का निधन बेहद शांति से हुआ. उन्होंने कहा कि अभिनेत्री अपने आखिरी समय में अपने परिवार से घिरी हुई थीं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया.
सेलेब्स नम आंखों से दे रहे श्रद्धांजलि
Benidorm के क्रिएटर Derren Litten ने एल्सी को याद करते हुए, कहा कि वो शो की सबसे प्यारी और टैलेंटेड कलाकारों में से एक थीं. उन्होंने लिखा, कि एल्सी का अभिनय इतना सहज था, कि वो हमेशा दिलों में बस जाती थीं. वहीं, उनकी को-स्टार Crissy Rock ने भी दुख जताते हुए, कहा कि उनके साथ बिताए पल हमेशा यादगार रहेंगे.
कहां से थीं Elsie Kelly?
1936 में इंग्लैंड के लिवरपूल में जन्मी एल्सी केली ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. लंबे समय तक स्टेज पर काम करने के बाद उन्होंने 49 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने Crossroads से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था.
इन शोज में किया यादगार अभिनय
एल्सी ने अपने करियर में कई यादगार प्रोजेक्ट्स किए, जिनमें The Ghost Hunter और The Rinkleys जैसे शो शामिल हैं. हालांकि, उन्हें असली पहचान Benidorm से ही मिली, जिसे उन्होंने 69 साल की उम्र में जॉइन किया था.
एल्सी केली का करियर इस बात का उदाहरण है, कि उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती. उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.