Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: The 50 फेम रजत दलाल ने बताया अपनी पत्नी का नाम, हल्दी के रस्म की वीडियो वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: बिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल ने अपनी पत्नी का नाम बताया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल ने कुछ दिन पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी का नाम नहीं बताया. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोस्तों और परिवार के साथ हल्दी की रस्मों का एक वीडियो शेयर किया है, जिससे उनकी पार्टनर का नाम सामने आ गया है. इस वीडियो की शुरुआत में वेन्यू के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है ‘माही और गुल्लू’. हालांकि यह पहले से ही पता था कि गुल्लू रजत का निकनेम है. इसके बाद कन्फर्म हो गया कि उनकी पत्नी का असली नाम माही है.

आज साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन था. इस साल एक्टर अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2004 में आई सुकुमार की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आर्या’ से मिली. इसके लिए उन्हें नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड मिला. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी है. वहीं, फिल्म ‘पुष्पा’ ने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलर कर दिया.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 20वें दिन 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,033.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म दुनियाभर में 1,641.21 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
18:10 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: पान मसाला ऐड मामले में सलमान खान को बड़ी राहत

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पान मसाला के भ्रामक ऐड मामले में बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है. फिलहाल राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग NCDRC (नेशनल कंस्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमिशन) ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर रोक लगा दी है. आयोग ने इस मामले की विस्तार से जांच के निर्देश दिए हैं...पूरी खबर पढ़ें

17:47 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 'कॉकटेल 2' के पहले गाने को 4 घंटे में मिले लाखों व्यूज

Cocktail 2 New Song Out: साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' के बाद अब इसके सीक्वल 'कॉकटेल 2' को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. बुधवार को रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने 'जब तलक' ने आते ही धमाका कर दिया है. इस गाने में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. अरिजीत सिंह की आवाज और प्रीतम के म्यूजिक ने इस गाने को साल का सबसे बड़ा 'पार्टी एंथम' बना दिया है. महज कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जो फिल्म की सफलता का संकेत दे रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:56 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: Friday को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी ये तगड़ी फिल्में

Friday Theater Releases 2026: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए बेहद खास होने वाला है. इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 7 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. मृणाल ठाकुर की एक्शन फिल्म से लेकर डराने वाले हॉरर और गुदगुदाने वाली कॉमेडी तक, दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलेगा. अब देखना यह है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को कितनी कड़ी टक्कर दे पाती हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:25 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 2 फिल्में, 0 हिट; फिर भी 4700 करोड़ का मालिक है ये एक्टर

बॉलीवुड में 'स्टार किड' होना हमेशा सफलता की गारंटी नहीं होता. साल 2013 में फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से डेब्यू करने वाले गिरीश कुमार का एक्टिंग करियर भले ही दो फ्लॉप फिल्मों के साथ थम गया हो, लेकिन बिजनेस की पिच पर उन्होंने 'छक्का' मार दिया है. टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी के बेटे गिरीश आज एक्टिंग छोड़कर 4700 करोड़ की कंपनी संभाल रहे हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आप कैमरे के सामने फ्लॉप हैं, तो कैमरे के पीछे एक सफल 'बिजनेस टायकून' बन सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:59 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 20वें दिन की इतनी कमाई

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 20वें दिन 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,033.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म दुनियाभर में 1,641.21 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DWhsQSljHqU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

12:45 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: AA22xA6 के टाइटल से उठा पर्दा

आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर AA22 x A6 से उनका फर्स्ट लुक टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने अपने इस प्रोजेक्ट के टाइटल से भी पर्दा उठा दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DW2-gXMEby0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:57 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन आज

आज साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन था. इस साल एक्टर अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2004 में आई सुकुमार की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आर्या’ से मिली. इसके लिए उन्हें नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड मिला. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी है. वहीं, फिल्म ‘पुष्पा’ ने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलर कर दिया.

https://www.instagram.com/p/DVi4gwCEu07/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:30 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: The 50 फेम रजत दलाल ने बताया अपनी पत्नी का नाम

बिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल ने कुछ दिन पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी का नाम नहीं बताया. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोस्तों और परिवार के साथ हल्दी की रस्मों का एक वीडियो शेयर किया है, जिससे उनकी पार्टनर का नाम सामने आ गया है. इस वीडियो की शुरुआत में वेन्यू के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है ‘माही और गुल्लू’. हालांकि यह पहले से ही पता था कि गुल्लू रजत का निकनेम है. इसके बाद कन्फर्म हो गया कि उनकी पत्नी का असली नाम माही है.

https://www.instagram.com/reel/DW1KSimkTyl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Apr 08, 2026 09:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.