सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक बुजुर्ग शख्स उनसे एयरपोर्ट पर मिलता है और उन्हें आगे जाने को कहता है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Shahid Kapoor
Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली हैं और उनके साथ मूवी में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगी. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि मुंबई एयरपोर्ट का है. इस वीडियो को देख फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में देखा गया कि एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह लाइन में खड़े थे और ठीक उनके आगे लाइन में एक बुजुर्ग व्यक्ति खड़ा था. जिसके बाद वहां खड़े उस बुगुर्ज व्यक्ति ने शाहिद से कहा, “सर प्लीज आगे बढ़िए, लोग आपके आस पास भीड़ लगा लेंगे.” उस बुजुर्ग की बातें सुनने के बाद शाहिद ने उनसे पूछा, ” क्या आप श्योर हैं? इसपर उस बुजुर्ग ने जवाब दिया और कहा, “100 परसेंट सर.” जिसके बाद शाहिद उन्हें थैंक यू कहते हुए आगे बढ़ गए और यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “मैं उस अंकल का बहुत सम्मान करता हूं. वे बहुत समझदार हैं और शाहिद ने भी उनका सम्मान किया. एक अन्य यूजर ने लिखा, “शाहिद कपूर वाकई में जेंटलमैन है. एक अन्य यूजर ने लिखा, “यही वो दुनिया है जिसकी हम तलाश कर रहे हैं. शांति और सभी के लिए सम्मान….. दोनों ने अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभाई. मुझे शाहिद और उस सज्जन अंकल पर गर्व है.
---विज्ञापन---
बता दें कि शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे, जो कि फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी. इसके बाद अब वह कॉकटेल 2 में दिखाई देंगे, जो कि सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज होने वाली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
22:44 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: सोनम कपूर ने बताया अपने दूसरे बेटे के नाम
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर छोटे नवाब की पहली झलक शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने दूसरे बच्चे का नाम खुलासा कर दिया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया. पढ़ें पूरी खबर...
साल 2013 में रिलीज हुई दृश्यम और फिर 2021 में आई दृश्यम 2 के बाद अब एक बार फिर मोहनलाल अपने चर्चित किरदार जॉर्जकुट्टी के साथ लौट रहे हैं. मलयालम फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है.
Entertainment Live News: एक्टर अरबाज खान का बयान वायरल
महाराष्ट्र के पुणे में चार साल की बच्ची के साथ जिस तरह की हैवानियत की गई है, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. हाल ही में इस मामले पर रिएक्ट करते हुए एक्टर अरबाज खान ने इसकी कड़ी निंदा की और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर...
19:54 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: 90s का सबसे गुड लुकिंग हीरो, जिसने हिला दिया था शाहरुख-सलमान-आमिर का करियर
तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के बगल खड़ा ये छोटा बच्चा आगे चलकर एक बहुत ही टैलेंटेड और हैंडसम एक्टर के तौर पर जाना गया. कभी ये एक्टर शाहरुख-आमिर और सलमान जैसे दिग्गज हीरो को कड़ी टक्कर देता था. लड़कियां इनकी दीवानी थीं. चलिए इस हैंडसम एक्टर के बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें
18:45 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: भारत के पड़ोसी देश शिफ्ट हो गई अविका गोर
'बालिका वधु' बन कर भारत के घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस अविका गोर अब भारत को छोड़कर पति के साथ दूसरे देश शिफ्ट हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वो काम के सिलसिले भारत आती-जाती रहेंगी. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment Live News: ऐश्वर्या राय से नजरें नहीं हटा पाता था ये सुपरस्टार
Aishwarya Rai: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय का नाम कई सुपरस्टार से जुड़ा, जिनमें सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम हमेशा से सुर्खियों में रहा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज 51 साल के हो चुके इस बॉलीवुड स्टार से भी ऐश्वर्या का नाम एक टाइम में जुड़ा था. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा गया था. चलिए जानते हैं...पूरी कहानी पढ़ें
17:46 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: नोरा फतेही FIFA World Cup 2026 में बढ़ाएंगी भारत का मान?
अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर नोरा फतेही एक बार फिर फीफा टूर्नामेंट में धूम मचाने वाली हैं. खबर है कि नोरा फतेही कनाडा में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लॉन्चिंग सेरेमनी में अपनी अपना जलावा बिखेरेंगी और भारत का नाम रौशन करेंगी. पढ़ें पूरी खबर...
15:26 (IST) 9 May 2026
Entertainment News: 10 साल से लापता है ये एक्टर
साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. निर्देशक राजकुमार हिरानी और अभिनेता संजय दत्त की इस फिल्म की कहानी और किरदार आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. लेकिन क्या आपको याद है कि इस मूवी में एक एक्टर ऐसा भी था, जिसने एक आशिक का किरदार निभाया था और फिल्म गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने की वजह से वो आत्महत्या की कोशिश करता है. जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विशाल ठक्कर, जो पिछले 10 सालों से लापता हैं....पूरी खबर पढ़ें
13:58 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: जानें कितनी है Devil Wears Prada 2 स्टार कास्ट की सैलरी
द डेविल वियर्स प्राडा साल 2006 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के दो दशक के बाद अब इसका सीक्वल 1 मई 2026 को रिलीज हो चुका है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल हुई है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में 300 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है. द डेविल वियर्स प्राडा 2 को दुनिया भर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, वैरायटी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टार कास्ट मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट ने 2006 की मूल फिल्म की तुलना में ज्यादा फीस चार्ज की है. इन स्टार्स की फीस चौंकाने वाली है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
13:51 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के ट्रेलर लॉन्च की तारीख फाइनल
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का खुलासा हो चुका है. बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 16 मई को भोपाल में लॉन्च होगा. वहीं ग्रैंड प्रीमियर की बात करें तो इसके लिए 3 जून की तारीख फाइनल की गई है. फिल्म के कलाकार और क्रू सदस्य ग्रैंड लॉन्च में शामिल होंगे.
13:49 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड का वो पहला एक्टर, जिसने पर्दे पर बिना फीस किया आइटम सॉन्ग
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. वह फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे लीड एक्टर हैं जिन्होंने पर्दे पर 'आइटम सॉन्ग' किया और इसके लिए कोई फीस भी नहीं ली. जानिए शाहरुख के इस 'धमाल' और उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' से जुड़ी खास बातें. पूरी खबर यहां पढ़ें...
13:23 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: चंबल के डाकुओं के बीच फंस गई थी बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस
जब चंबल के बीहड़ में डाकुओं ने मीना कुमारी का काफिला घर लिया था. एक सिरफिरे डाकू ने बॉलीवुड की 'पाकीजा' को रिहा करने के लिए रखी ऐसी शर्त, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. जानिए मीना कुमारी और डाकू अमृतलाल से जुड़ा यह ऐतिहासिक और फिल्मी किस्सा. पूरी खबर यहां पढ़ें...
11:12 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: अनाथ बच्चों के लिए फरिश्त बने ये सितारे
बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी दरियादिली से समाज के सामने एक मिसाल पेश की है. इन सितारों ने न केवल शोहरत कमाई, बल्कि अनाथ बच्चों को अपना नाम और घर देकर उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने इंसानियत का सबसे खूबसूरत रूप दिखाया. पूरी खबर यहां पढ़ें....
10:37 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: 'विजय-तृषा को शादी कर लेनी चाहिए..' Rakhi Sawant ने रूमर्ड कपल पर दिया बड़ा बयान
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर ने हाल ही में तमिलनाडु इलेक्शन में अपनी जीत दर्ज कराई है और उसका वह जश्न मना रहे हैं. इतना ही नहीं उनकी जीत के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ पर भी खूब बातें बन रही हैं. पिछले काफी वक्त से एक्टर का नाम साउथ की हसीना तृषा कृष्णन के साथ जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं, अब दोनों की डेटिंग की खबरों को लेकर राखी सावंत ने भी रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:31 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News:Raja Shivaji Box Office Collection day 8:'राजा शिवाजी' के आगे धराशायी हुई 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने धुरंधर 2 और भूत बंगला को भी पछाड़ दिया है और शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है.यहां पढ़ें पूरी खबर...
07:26 (IST) 9 May 2026
Entertainment Live News: 37 के हुए विजय देवरकोंडा, शादी के बाद पत्नी रश्मिका के साथ मनाएंगे पहला बर्थडे
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विजय देवरकोंडा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था. वहीं, रश्मिका संग शादी करने के बाद एक्टर का यह पहला बर्थडे है. कपल ने हाल ही में फरवरी में रीति रिवाजों से शादी की थी और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.
Related
First published on: May 09, 2026 07:21 AM
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around
the world
on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.