Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Box Office Collection day 8: ‘राजा शिवाजी’ के आगे धराशायी हुई ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’, शुक्रवार को हुआ इतना कलेक्शन

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने धुरंधर 2 और भूत बंगला को भी पछाड़ दिया है और शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

Raja Shivaji, Dhurandhar 2, Bhooth Bangla
Raja Shivaji, Dhurandhar 2, Bhooth Bangla

Raja Shivaji Box Office Collection day 8: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है. हालांकि इस फिल्म के बीच कुछ नई मूवीज भी रिलीज हुई हैं और जो पुरानी फिल्में थी, वो पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही थीं. लेकिन राजा शिवाजी इन सभी मूवीज के आगे टिके हुए हैं और उनसे ज्यादा कलेक्शन कर रही है. इस बीच हाल ही में दादी की शादी और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ भी रिलीज हो गई है. हालांकि इन दोनों मूवीज को भी ओपनिंग डे पर कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. दूसरी ओर भूत बंगला और धुरंधर 2 भी धराशायी हो गई हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं राजा शिवाजी समेत इन फिल्मों के कलेक्शन पर.

राजा शिवाजी ने इस शुक्रवार किया इतना कारोबार

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी हिंदी और मराठी में रिलीज हुई है और इन दोनों ही भाषाओं में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन भी कमाल का प्रदर्शन किया है. फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक शुक्रवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. हिंदी में इसने 70 लाख और मराठी में 2.50 करोड़ की कमाई की है. इस दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 17.1 रही है. फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में कुल 55.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

भूत बंगला ने कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर अक्षय कुमार की भूत बंगला को लेकर बात करें तो यह मूवी भी राजा शिवाजी और धुरंधर 2 के आगे टिकी हुई है. फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार यानी कि 22वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल कमाई भारत में 151.75 करोड़ हो गई है. इस मूवी ने अपने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़, दूसरे हफ्ते में 43.75 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 21.84 करोड़ का कारोबार किया है. इस तरह से दुनिया भर में फिल्म ने कुल 233.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

धुरंधर 2 और पैट्रियट ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, धुरंधर 2 और पैट्रियट की बात करे तो दोनों फिल्मों की कमाई अब लाखों में सिमट रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मोहनलाल स्टारर फिल्म पैट्रियट ने 8वें दिन 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया और भारत में इसकी कुल कमाई 27.65 करोड़ हो गई है. वहीं, धुरंधर 2 ने सैकनिल्क के मुताबिक अपने 51वें दिन पर सिर्फ 42 लाख का बिजनेस किया है. इस मूवी ने भारत में कुल 1141.09 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

राजा शिवाजी में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि राजा शिवाजी में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, सलमान खान, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा बने हैं.

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी तहलका मचा रही ‘राजा शिवाजी’, जानें आज कितनी हुई कमाई?

---विज्ञापन---
First published on: May 09, 2026 06:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola