पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा की शादीशुदा जिंदगी इस समय सवालों के घेरे में है. मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. दोनों की ही फॉलोइंग लिस्ट में एक-दूसरे का नाम नहीं दिखाई दे रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
कॉमेडियन समय रैना ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया है. लेकिन इस बार समय की कॉमेडी नहीं बल्कि उनकी इंसानियत और दरियादिली ने लोगों का दिल चुराया है. दरअसल, समय रैना असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आए और मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का दान दिया है.
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ का ट्रेलर रिलीज हो हो चुका है. ट्रेलर में यश का डबल रोल देखने मिल रहा है और अपने सभी लुक में यश कहर ढाह रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
‘बालिका वधु’ फेम अविका गोर अस्पताल में भर्ती है. हाल ही में एक्ट्रेस के पति मिलिंद चंदवानी ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर की है. मिलिंद चंदवानी ने बताया कि अविका को 5 दिनों से तेज बुखार से जूझने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिलिंद ने कहा कि ‘बालिका वधु’ एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है. पढ़ें पूरी खबर…
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में 10 साल छोटे क्रिकेटर के साथ डेटिंग की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं. क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर रिएक्ट करते हुए मृणाल ने इस मामले से जुड़ी वीडियो पर कमेंट किया. पढ़ें पूरी खबर…
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियों में है. फिल्म विदेशों में 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी, जबकि भारत में यह दिवाली के मौके पर यानी कि 8 नवंबर को रिलीज होगी. जिसको लेकर दर्शक काफी नाराजगी जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि वो दीवाली सेलिब्रेट करेंगे, पूजा करेंगे या फिल्म देखेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
‘लॉक अप 2’ की विनर श्रेया कालरा को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि क्या अब वो सलमान खान के शो बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी. श्रेया ने चल रही खबरों को लेकर रिएक्ट किया है और सच बताया है कि क्या वो इसमें नजर आएंगे या फिर नहीं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Toxic Trailer Release Date OUT: सुपरस्टार यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने आग और तबाही से भरा नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के ट्रेलर की ऑफिशियल डेट और टाइम जारी कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Awarapan 2: पाकिस्तानी गायक मुस्तफा जाहिद ‘आवारापन 2’ का हिस्सा नहीं हैं. इस पर मशहूर गीतकार सईद कादरी ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि वक्त और हालात के अनुसार फैसले लेने पड़ते हैं और किसी भी कलाकार या काम से पहले हमेशा देश सर्वोपरि होना चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release:कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिल्म फ्लॉप साबित हुई. अब करीब डेढ़ महीने बाद फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है. ‘भारत भाग्य विधाता’ 14 अगस्त 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर…
‘कैसी ये यारियां’ फेम अभिनेत्री ने भारतीय क्रिकेटर के साथ गुपचुप शादी रचा ली है. दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से विवाह किया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम दुबई की हसीना पामेला सेरेना से जुड़ रहा है. एक इंटरव्यू में पामेला ने अर्जुन संग अपनी बॉन्डिंग और मुलाकातों पर खुलकर बात की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Mohammed Rafi Songs: महान गायक मोहम्मद रफी ने बिना किसी इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में भी ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाई. उन्होंने 26 भाषाओं में गीत गाने के साथ-साथ केरोसिन तेल के एक चर्चित विज्ञापन के लिए भी अपनी आवाज दी थी. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Amrapali Nirahua Superhit Song: भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक सुपरहिट गाना यूट्यूब पर 34 करोड़ व्यूज पार कर चुका है. सादगी और रोमांस से भरा यह गाना सावन के मौसम में फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड में एक ही नाम से कई फिल्में बनने का सिलसिला पुराना है. ‘बटवारा’ नाम से 1961 और 1989 में दो फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें पहली को खास सफलता नहीं मिली, जबकि जे. पी. दत्ता की 1989 वाली ‘बंटवारा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. अब इसी नाम से एक और फिल्म रिलीज होने वाली है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान की सुरक्षा में तैनात 41 साल के कॉन्स्टेबल गणेश की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, वह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे और अचानक बीमार होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 9: हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन भी करोड़ों का कारोबार किया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
हर्षवर्धन राणे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने भी उसी बैकग्राउंड और लोकेशन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. इन समानताओं को देखकर फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live in Hindi: रणवीर शौरी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक्टर अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ मिलकर एक रील बनाई थी, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. जिसे 150 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले थे. वहीं, ये रील सीजेपी नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान कुछ Gen-Z ने बनाई थी. रणवीर की इस रील को एक्स (ट्वीटर) पर एक यूजर ने शेयर किया था और उन्हें ट्रोल किया था. जिसके बाद रणवीर ने उस ट्रोलर को जवाब दिया. हालांकि इसके बाद रणवीर को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि वो किसी भी महिला के साथ इस तरह से कैसे बात कर सकते हैं. क्योंकि जिस पर रणवीर ने जवाब दिया था, उस पर एक महिला की फोटो लगी थी. इसपर फिर से रणवीर ने जवाब दिया है.
दरअसल, एक महिला यूजर आईडी ने रणवीर शौरी को ट्रोलर करते हुए और मोदी का नाम लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था. जिसपर एक्टर ने उसे उसी लहजे में जवाब दिया था. जिसके बाद उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इसी को लेकर रणवीर शौरे ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ पूरे विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा,, " मेरी टाइमसलाइन पर ऐसा कोई जवाब नहीं है. मैं ट्रोल करने वालों को उसी भाषा में जवाब देता हूं. जिसमें वो बात करते हैं और मुझे इसके लिए कोई पछतावा नहीं है. आप जिस यूजर की बात कर रहे हैं वह एक जाना माना टॉक्सिक और गाली गलौज करने वाला अकाउंट है. मुझे उसका असली जेंडर और उम्र नहीं पता. वह अकाउंट जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है. वह इस बात से ज्यादा जरूरी है कि प्रोफाइल पिक्चर किसी लड़की की है या लड़के की. अगर लड़कियां गंदी भाषा का इस्तेमाल कर सकती हैं. गटर माउथ हो सकती हैं. तो उन्हें वैसे ही जवाब सुनने के लिए तैयार भी रहना चाहिए.
जन नायकन और स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन
टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 10.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 345.12 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म की रिलीज़ को 16 दिन हो चुके हैं. मूवी को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि, दूसरे हफ्ते और तीसरे हफ्ते की शुरुआत में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने शुक्रवार को 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15.4 प्रतिशत रही। वहीं, फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तमिल में 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 186.33 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 310.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…