Entertainment News Live: ‘बिग बॉस 20’ के घर में अब असली गेम शुरू हो चुका है. पहले ही हफ्ते कैप्टेंसी टास्क ने घरवालों के बीच चल रही दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण बदल दिए हैं. रैपर यंग डीएसए ने बाजी मारते हुए सीजन के पहले कैप्टन का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं, कैप्टन बनते ही उन्होंने टीवी एक्ट्रेस कनिका मान के खिलाफ बड़ा फैसला लेकर घर में नई जंग छेड़ दी है.
पहले कैप्टन बने यंग
पहले कैप्टन बनने की रेस में यंग डीएसए के साथ आसिफ खान और रोडीज फेम गुल्लू यानी कुशाल तंवर भी शामिल थे. टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच खूब खींचतान देखने को मिली. गेम में गुटबाजी भी साफ नजर आई. स्काउट जहां कई मेल कंटेस्टेंट्स को एक साथ लाने की कोशिश करते दिखे, वहीं यंग और कनिका के बीच भी जमकर तकरार हुई.
कनिका-यंग के बीच क्यों बढ़ी तकरार?
कनिका ने टास्क के दौरान यंग को साफ कह दिया कि वह गेम में दोस्ती नहीं निभाएंगी. इसके बाद दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गईं. आखिरकार यंग डीएसए ने कैप्टेंसी की बाजी जीत ली. कैप्टन बनते ही उन्होंने अपना पहला फैसला कनिका मान के खिलाफ लिया. उन्होंने कनिका की एक लाइफलाइन खत्म कर दी, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
काजी तौकीर ने मचाया हंगामा
एपिसोड में काजी तौकीर का भी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वह आसिफ की तस्वीर के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए. बाद में उनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई और उन्होंने बिग बॉस से मेडिकल मदद की मांग की. मामला बढ़ता देख बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम में बुलाकर बात की.
20 साल का सफर देख भावुक हुए घरवाले
एपिसोड का सबसे इमोशनल पल तब आया जब बिग बॉस ने घरवालों को शो के 20 साल के सफर की याद दिलाई. इसके बाद स्क्रीन पर पुराने सीजन्स, अमिताभ बच्चन और सलमान खान की होस्टिंग, मशहूर लड़ाइयों और विनर्स के यादगार पलों का वीडियो दिखाया गया.
वीडियों ने लाए कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू
यह वीडियो देखते ही माही विज, आम्रपाली दुबे, ईशा और आसिफ की आंखों में आंसू आ गए. ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाईं. बिग बॉस ने कहा कि यह शो सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों का सफर है.
आने वाले एपिसोड में दिखेगा घमासान
इसके बाद पहली बार रूम नंबर 20 भी खोला गया. यहां सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें लगी थीं. बिग बॉस के आदेश पर कैप्टन यंग डीएसए ने कनिका मान की तस्वीर पलट दी. इसके साथ ही उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई. अब देखना होगा कि कनिका इस फैसले का बदला किस तरह लेती हैं और घर में आने वाले दिनों में कैप्टन यंग के खिलाफ कौन-कौन खड़ा होता है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म ने महज एक हफ्ते में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं बात अगर शोभित श्रीवास्तव और चंदन आनंद के अभिनय से सजी फिल्म ‘हनुमान अंश’ तो 35वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने भारत में 35वें दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 163.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब तक 193 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिर्फ 5वें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.