Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या Oscar विनर एक्टर का 9 दिन पहले हो गया था निधन? घर में मिली Gene Hackman की लाश

Gene Hackman Died: हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन अपने घर पर मृत पाए गए। अब इस मामले में अपडेट सामने आया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Gene Hackman Died: हॉलीवुड के दिग्गज और ऑस्कर विनर एक्टर जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की लाश बीते बुधवार उनके फ्लैट पर मिली। वहीं उनकी मौत के बाद से हॉलीवुड में मातम छा गया। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। इसके बाद अधिकारियों ने अपनी जांच शुरू की। वहीं जांच में पाया गया कि शायद एक्टर का निधन 9 दिन पहले ही हो गया था। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Monalisa की एक्टिंग क्लास का नया वीडियो वायरल, राजेश खन्ना के गाने पर डांस कर बटोरी वाहवाही

---विज्ञापन---

शव पर नहीं थे चोट के निशान

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार जांच अधिकारी सांता फे शेरिफ अदन मेंडोजा ने बीते शुक्रवार एक्टर की मौत पर बात की है। शवों पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। वहीं हैकमैन के परिवार वालों का कहना है कि शायद दोनों की मौत धुएं की वजह से हुई है।

---विज्ञापन---

9 दिन पहले हुई मौत?

मेंडोजा ने बताया कि मौत की सटीक तारीख का पता लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि शायद दोनों की मौत 9 दिन पहले हो गई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 17 जनवरी को एक्टर ने अंतिम सांस ली होगी। हालांकि इस पर भी जांच अभी जारी है।

शॉक्ड में इंडस्ट्री

बता दें बीते बुधवार को ऑस्कर एक्टर, उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा और उनका जर्मन शेफर्ड कुत्ता घर में मृत पाए गए। वहीं दोनों की बॉडी पर भी कोई चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि बॉडी के पास से कुछ गोलियां बिखरी हुई मिली हैं। एक्टर के अचानक हुए निधन से उनके फैंस भी सदमे में हैं। वहीं इंडस्ट्री भी शॉक्ड है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताई ट्वीट के पीछे की असली सच्चाई

First published on: Mar 01, 2025 09:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola