एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने मां बनने के अनुभव को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब वह अपने बेटे अव्यान को गर्भ में लिए हुई थीं, तब उनकी हालत बेहद नाजुक थी। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें एपेंडिक्स की सर्जरी करानी पड़ी, जिसके चलते उन्हें गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन और सेप्सिस हो गया। छठे महीने में उनकी प्लेसेंटा से ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। दीया ने कहा, “अगर समय पर डिलीवरी न होती, तो हम दोनों नहीं बचते।”
---विज्ञापन---View this post on Instagram
डिलीवरी के तुरंत बाद अव्यान को NICU में भर्ती किया गया और दीया खुद IV एंटीबायोटिक्स पर रहीं। उनके बेटे का वजन मात्र 810 ग्राम था और उसकी आंत में छेद था, जिस कारण उसे जन्म के 36 घंटे बाद सर्जरी करानी पड़ी। कोविड के कठिन समय में दीया को हफ्ते में सिर्फ दो बार अपने बेटे को देखने की इजाजत मिलती थी। दीया ने बताया कि जब वह अव्यान को घर लाईं, तब कोई नर्स उसे छूने को तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे अनुभव को एक किताब के रूप में सामने लाना चाहती हैं ताकि अव्यान जान सके कि उसने कितनी बहादुरी से जीवन की शुरुआत की।
यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने IPL 2025 Final में ‘पंजाब किंग्स’ का बढ़ाया फैसला, लिखा इमोशनल पोस्ट