Dhurandhar Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जे जमाए हुए है. आज फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं, और महज 2 दिन में ‘Dhurandhar’ की कमाई 55 करोड़ के पार पहुंच गई है. वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. चलिए जानते हैं कि रणवीर सिंह की नई फिल्म ने अब तक कुछ कितने करोड़ रुपये छापे हैं?
‘Dhurandhar’ के दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने दूसरे दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म कमाई में दूसरे काफी अच्छे उछाल देखने को मिला है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 58 करोड़ की कमाई कर ली. वहीं, दूसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 39.63% रही, जिसमें सुबह के शो में 17.26%, दोपहर के शो में 35.46%, शाम के शो में 42.65%, और रात के शो में 63.16% रही.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी किकी दुल्हन…’, शादी के बाद कार्तिक आर्यन को आई बहन की याद, बोले-छोटी बच्ची थी
100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
फिल्म ‘Dhurandhar’ इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने सिर्फ 2 दिन में वर्ल्डवाइड 77.35 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. उससे ये साफ है कि फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ एक कदम दूर है.
‘Dhurandhar’ की कास्ट
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Dhurandhar’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, क्रिस्टल डिसूजा और मानव गोहिल जैसे एक्टर्स भी अहम किरदार में हैं.