Friday, 29 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपनी आवाज के दम पर इतने नोट बटोर चुकीं Dhinchak Pooja का असली नाम क्या, कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है, उन्होंने हाल ही में शादी की है, जिसके बाद से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं.

---विज्ञापन---

Dhinchak Pooja Net Worth: अपनी अजीबोगरीब आवाज और यूनिक स्टाइल से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं. ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ जैसे वायरल गाने से रातोंरात स्टार बनीं ढिंचैक पूजा को लोग इंटरनेट की पहली ‘वायरल क्वीन’ भी कहते हैं. सोशल मीडिया पर भले ही उन्हें ट्रोल किया गया हो, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज से ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज भी लोग नहीं भूले हैं.

क्या है ढिंचैक पूजा का असली नाम?

बहुत कम लोग जानते हैं, कि ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है. उनका जन्म 28 दिसंबर 1993 को दिल्ली में हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा फिलहाल 31 साल की हैं. दिल्ली में पली-बढ़ीं पूजा ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने अनोखे गानों की वजह से इंटरनेट पर छा गईं.

---विज्ञापन---

कैसे की करियर की शुरुआत?

ढिंचैक पूजा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे म्यूजिक वीडियोज से की थी. उनके शुरुआती गानों ‘स्वैग वाली टोपी’ और ‘दारू’ ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मिली. ये गाना इतना वायरल हुआ कि हर तरफ इसके मीम्स बनने लगे. सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया, लेकिन पूजा ने कभी हार नहीं मानी और लगातार नए गाने रिलीज करती रहीं.

इन गानों से मिली पॉपुलैरिटी

उनके चर्चित गानों में ‘दिलों का शूटेर’ , ‘बापू देदे थोड़ा कैश’ , ‘आफरीन फातिमा बेवफा है’ , ‘नाच के पागल’ और ‘स्वैग वाली टोपी’ जैसे ट्रैक शामिल हैं. भले ही लोग उनके गानों का मजाक उड़ाते रहे हों, लेकिन इन्हीं गानों ने उन्हें करोड़ों व्यूज और जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई.

---विज्ञापन---

डिजिटल दुनिया का बड़ा नाम बनीं ढिंचैक पूजा

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ढिंचैक पूजा आज डिजिटल दुनिया का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 1 से 2 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब, इंस्टाग्राम प्रमोशन, लाइव इवेंट्स और ब्रांड कोलैबरेशन हैं.

फिर सुर्खियों में ढिंचैक पूजा क्यों?

सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, ढिंचैक पूजा टीवी की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. वो सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं. शो में उनकी एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब शादी के बाद एक बार फिर ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं, और फैंस उनके नए अंदाज को देखने के लिए उत्साहित हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2026 03:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola