Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: Chhaava के सामने Mere Husband Ki Biwi की निकली हवा, जानें अब तक की कमाई

Box Office Collection: 'छावा' और 'मेरे हस्बैंड की बीवी' सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘छावा’ और अर्जुन कपूर की ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। जहां एक तरफ पांच दिन में ही अर्जुन कपूर की मूवी की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं 12वें दिन भी विक्की कौशल की मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। विक्की की मूवी इस साल की बड़ी हिट बन गई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Divorce के संकेत देते हैं गोविंदा की पत्नी के 5 ताजा बयान! सब हैरान

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर की मूवी की कमाई

अर्जुन कपूर की मूवी ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ ने ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़ की कमाई की। वहीं मूवी ने पांचवें दिन महज 0.5 करोड़ की ही कमाई की। वहीं 25 फरवरी को मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 9.13% रही। वहीं मूवी की अब तक की कमाई की बात करें तो मूवी ने अब तक 5.55 करोड़ की कमाई ही की है।

---विज्ञापन---

विक्की कौशल की मूवी की कमाई

वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल की ‘छावा’ की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। मूवी ने पहले दिन ही 31 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं 12वें दिन भी मूवी ने 17 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने अब तक 362.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

दोनों मूवीज की कास्ट की बात करें तो ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत कौर मुख्य भूमिका में हैं। वहीं ‘छावा’ की बात करें तो विक्की कौशल के साथ मूवी में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। मूवी की कास्ट की काफी तारीफ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘कोई भी हमें अलग नहीं..’ गोविंदा संग डिवोर्स रूमर्स के बीच सुनीता के पुराने बयान की हो रही चर्चा

---विज्ञापन---
First published on: Feb 26, 2025 06:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola