Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar विवादों में! एक्स-स्टाफ मेंबर ने वीडियो में किया एक्सपोज, 35 मिनट में बताई आपबीती

Dipika Kakar Faces Allegation: सेलेब्रिटी मास्टर शेफ कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ की एक्स स्टाफ मेंबर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Dipika Kakar Faces Allegation: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सेलेब्रिटी मास्टर शेफ (Celebrity MasterChef) की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ अपनी कुकिंग स्किल्स से शो में छा रही हैं। अब एक्ट्रेस एक और विवाद में फंस गई हैं। एक्ट्रेस की एक्स स्टाफ मेंबर ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। एक्स एम्प्लॉई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस पर स्कैम करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 फेम चुम दारांग पर ऐसा क्या बोल गए Elvish Yadav? हो रहे भयंकर ट्रोल

---विज्ञापन---

35 मिनट का वीडियो किया शेयर

दरअसल दीपिका की एक्स एम्प्लॉई सानिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 35 मिनट की वीडियो शेयर की है। उसमें उन्होंने बताया कि दीपिका ने 2024 में अपना क्लोथिंग ब्रांड लॉन्च किया था। वहीं सानिया को दीपिका ने अपनी टीम में एक फैशन डिजाइनर के तौर पर रखा था। सानिया ने दीपिका के लिए दिल्ली से काम किया। इसके बाद वो मुंबई आ गईं और दीपिका ने उन्हें अपनी मां के घर में जगह दी। साथ ही दीपिका ने सानिया को अपनी टीम बनाने के लिए भी कहा।

क्यों किया फायर?

सानिया ने वीडियो में खुलासा किया कि जब उन्हें सेलेब्रिटी मास्टरशेफ का ऑफर आया तो उन्होंने मुझे फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि दीपिका ने उन्हें ये कहकर निकाल दिया कि वो कुछ काम नहीं कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दीपिका ने मुझे ये भी कहा कि नई टीम बनाने के लिए मैंने वर्कर्स की तलाश तक भी नहीं की। वहीं सानिया ने आगे खुलासा किया कि मैं उन्हें सॉरी बोलती रही लेकिन उन्होंने मेरी एक भी बात नहीं सुनी और चिल्लाते हुए मुझे नौकरी से निकाल दिया।

---विज्ञापन---

क्यों बंद किया स्टार्टअप?

वहीं सानिया ने आगे बताया कि मैं बहुत डर गई थी और बाद में शांत होकर मैंने उन्हें एक मैसेज किया कि मैम मुझे एक और मौका दे दो। इसके बाद दीपिका ने मैसेज किया और सच्चाई का खुलासा कि वो उनको गलती के लिए नहीं निकाल रही हैं। सानिया ने आगे बताया कि दरअसल दीपिका अपना काम बंद करना चाह रही थीं क्योंकि उन्हें सेलेब्रिटी मास्टरशेफ से ऑफर आया था। साथ ही सानिया ने खुलासा किया कि दीपिका ने उन्हें मैसेज किया कि वो उनकी सैलरी अफोर्ड नहीं कर सकती हैं और वो अपना स्टार्टअप बंद कर रही हैं।

---विज्ञापन---

सानिया ने स्क्रीनशॉट किया शेयर

सानिया ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने दीपिका को मैसेज किया हुआ है कि क्या वो उनसे मिलने आ सकती हैं और दीपिका ने इनकार कर दिया। इसके बाद दीपिका ने उन्हें एक सॉरी मैसेज भी भेजा और कहा कि वो उन्हें वापस नहीं बुला सकती। साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हें कहा कि वो उनकी टिकट बुक कर सकती हैं और वो उनके साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Sonu Sood के खिलाफ कड़ा एक्शन, जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें क्या है मामला?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2025 11:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola